फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में आया भूकंप 19 की मौत, 43 लोग हुए घायल

नारनौल में आया भूकंप 19 की मौत, 43 लोग हुए घायल

Thu, 21 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नारनौल में आया भूकंप 19 की मौत, 43 लोग हुए घायल
मॉक ड्रिल में 19 की मौत, 43 घायल दर्शाया गया
विज्ञापन

नारनौल। शहर में सुबह दस बजे भूकंप आया। लघु सचिवालय में लगा सायरन बज गया। वहीं अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने ऑफिस को छोड़ खुले में आ गए और बचाव के लिए मैदान में एकत्र हो गए। दूसरी आईटीआई मैदान में भी सायरन बजा और वहां उपस्थित लोग बचाव करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद शहर में कई स्थानों से भूकंप के कारण लोगों के काफी संख्या में घायल होने और मरने के समाचार आए। इसके बाद प्रशासनिक अमला राहत व बचाव में जुट गया। इसके कारण शहर में अफरातफरी मच गई। करीब दो घंटे तक राहत व बचाव कार्य चला। यह सब वीरवार को प्रशासन की ओर से आयोजित मेगा मॉक ड्रिल का नजारा था।
आमजन को भूकंप के समय प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले बचाव की व्यापक जानकारी देने के लिए वीरवार को चयनित पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें 19 व्यक्तियों की मौत और 43 व्यक्तियों का जख्मी होना दर्शाया गया।
विज्ञापन


रही अफरातफरी, उमड़ी लोगों की भीड़
इस मॉक ड्रिल के कारण मुख्य मार्गों सहित महावीर चौक, बस स्टैंड के पास व मोहल्लों में अफरातफरी रही। आईटीआई से करीब 50 गाड़ियां राहत व बचाव के लिए निकली तो महावीर चौक पर अन्य वाहनों को रोक दिया गया। वहीं एक साथ इतनी गाड़ियों के निकलने पर लोग तरह-तरह के सवाल जवाब करने लगे। बस स्टैंड के पास डीआरडीए के बाहर लोगों को जमावड़ा हो गया। वहीं मोहल्ला चांदुवाड़ा में तो इसको देखने के लिए महिलाएं छत पर चढ़ गईं। नागरिक अस्पताल में मॉक ड्रिल के कारण वहां आए मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी हुई। उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि यह पहली ऐसी मॉक ड्रिल थी, जिसके माध्यम से जो समस्याएं सामने आई हैं उनको दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भविष्य में भी विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के पहलुओं पर दी लोगों को जानकारी
नारनौल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर मेगा मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजन को आपदा के समय सुरक्षा के प्रत्येक पहलू पर जानकारी दी। इस अवसर पर सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव ने मौके ऊपर जाकर निरीक्षण किया। यादव ने बताया कि इस मेगा मॉक ड्रिल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 5 टीमें बनाई गई थीं। इसमें नारनौल में नागरिक अस्पताल, एडीसी कार्यालय, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर चौक की मार्केट एवं चांदूवाड़ा मोहल्ला में सभी टीमें लोगों को आपदा के समय सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इन टीमों ने आमजन को बताया कि भूकंप आने पर लोगों को घबराना चाहिए बल्कि शांति बनाई रखनी चाहिए। अधिवक्ता गिरिबाला यादव, कानूनी स्वयं सेवक संजय कुमार व हनुमान ने मॉक ड्रिल में पीड़ितों की सहायता की। इस अवसर पर चरणसिंह सैनी, अधिवक्ता अजय पांडेय, प्रवीन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार शर्मा, कानूनी स्वयं सेवक संदीप, टेकचंद यादव व हुकम चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed