फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पार्ट टाइम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

पार्ट टाइम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
पार्ट टाइम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी
पार्ट टाइम कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन से संबंधित आयुर्वेद विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम कर्मचारी पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम हुए वेतन देने के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन भी लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। धरने की अध्यक्षता केंद्रीय कमेटी के सदस्य महेंद्र बोयत ने की।

उन्होंने कहा कि महंगाई के अनुसार कर्मचारियों का वेतन बढ़ना चाहिए, जबकि जिले में विपरीत हो रही है। यहां के पार्ट टाइम को 1500 से 3000 हजार रुपये का वेतन पिछले साल की बजाय कम मिल रहा है। यह सरासर गलत है। यदि कर्मचारियों की इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं हुआ तो सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों के समर्थन में सड़कों पर उतरेगा। चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजान यादव ने कहा कि इस समस्या को लेकर जिला कमेटी डीसी से अनेक बार मिल चुकी है। लेकिन, आज तक इस समस्या का कोई समाधान नही हुआ। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। इस अवसर पर कमलेश, संतरा, खामोश, ममता, रतनी देवी, मनोज, लक्ष्मी, राजपाल, अजय, सरजीत, रामनिवास, कृष्ण, सत्यनारायण, रतीराम, राजवीर, सुनील आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed