{"_id":"6942f6eb8ad53f8e7c0df9f1","slug":"16-medals-won-in-haryana-open-kids-athletics-championship-narnol-news-c-198-1-rew1001-230581-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 16 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 16 पदक
विज्ञापन
गांव में पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मान देते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। बाबडोली गांव के खिलाड़ियों ने दूसरी हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छोटूराम कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में कोच सतेंद्र के निर्देशन में तैयार बच्चों ने हरियाणा स्तर पर कुल 16 पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में देव मोतला ने 200 मीटर रेस और 80 मीटर हर्डल्स में स्वर्ण पदक जीते। कृतिका ने 200 मीटर रेस में स्वर्ण और लॉन्ग जंप में रजत पदक अपने नाम किया। मनित ने 100 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया जबकि गतिक ने 60 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। मुकुल ने 80 मीटर हर्डल्स में कांस्य और वंदना बाबडोली ने 60 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किया।
पीयूष ने ब्रॉड जंप और 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रोनिका ने मिक्स रिले में कांस्य पदक, पूर्व ने ब्रॉड जंप में स्वर्ण और मिक्स रिले में कांस्य पदक, नव्या ने मिक्स रिले में कांस्य और केशव ने भी कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
कोच सतेंद्र ने बताया कि बाबडोली ग्राउंड में लगभग 150 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आसपास के गांवों के बच्चे भी यहां अभ्यास करने आते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों के सम्मान में गांव बाबडोली में रैली निकाली गई। रैली में सरपंच अशोक कुमार, कीर्षण पहलवान, राजबीर, शुभराम, कीर्षण राजू, उदयभान, रामकुंवर, नवीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।