फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सतनाली मंडी में गेहूं की आवक शुरू, पहले दिन की 680 क्विंटल गेहूं की खरीद

सतनाली मंडी में गेहूं की आवक शुरू, पहले दिन की 680 क्विंटल गेहूं की खरीद

Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
सतनाली मंडी में गेहूं की आवक शुरू, पहले दिन की 680 क्विंटल गेहूं की खरीद
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सतनाली मंडी में वीरवार से गेहूं की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन हरियाणा वेयर हाउस ने लगभग 680 क्विंटल गेहूं की खरीद की। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक गेहूं की कटाई देर से शुरू होने के कारण जिले की मंडियों में गेहूं की आवक नहीं हुई थी।
वीरवार को गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। किसान गेहूं लेकर सुबह ही मंडी में आ गए थे। लेकिन पहले दिन मंडी में गेहूं की खरीद देरी से शुरू हुई। वीरवार को सतनाली बास, बेरला, सुरेहती, बारड़ा तथा डालनवास आदि गांवों के किसान गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे थे। शाम तक वो धूप में मंडी में ही बैठे रहे। शाम पांच बजे तक लगभग 10 से 12 गेहूं की ढेरियां मंडी में लग चुकी थी। शाम को वेयर हाउस की टीम गेहूं की खरीद के लिए पहुंचे थी। टीम ने पहले दिन 680 क्विंटल गेहूं की खरीद गई।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार भी जिले की सभी मंडियों में गेहूं की खरीद की जाएगी। सबसे अधिक गेहूं की खरीद सतनाली मंडी में होती है। सतनाली मंडी में तीन दिन वेयर हाउस, तीन दिन हैफेड खरीद करेगी जबकि महेंद्रगढ़ में हैफेड के द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। गेहूं के लिए नमी की मात्र 12 प्रतिशत निर्धारित की गई है। अगर इससे अधिक नमी होगी और गेहूं कटे और कंकडु मिक्स होंगे तो उनको एजेंसी नहीं खरीदेगी। वहीं, जिले में सरसों की खरीद लगातार जा रही है। वीरवार को सतनाली मंडी में एसडीएम विनेश कुमार ने हुडा सेक्टर एवं सतनाली मंडी में सरसों खरीद का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किसानों ने कहा कि हैफेड सरसों खरीद तो रही है, लेकिन सरसों का उठान समय पर न होने के कारण किसानों को दिन रात गर्मी के मौसम में सरसों की रखवाली करनी पड़ती है। एसडीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सुबह खरीद होने पर शाम तक सरसों का उठान हो जाना चाहिए। इस मौके पर किसानों ने एसडीएम को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि किसानों की पूरी फसल की खरीदी जाए, ताकि किसानों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। एसडीएम ने कहा कि किसानों कि उपरोक्त समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा। इस मौकेे पर हैफेड मैनेजर जगराम और मार्केट कमेटी के सचिव नुकुल यादव उपस्थित थे।

सतनाली में की 2500 बैग सरसों की खरीद
सतनाली मंडी। सतनाली अनाज मंडी में हैफेड द्वारा की जा रही सरसों की सरकारी खरीद प्रक्रिया का वीरवार को एसडीएम विनेश कुमार ने जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार ने प्लेटफार्म पर लगी सरसों की ढेरियों की जांच की, उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर एसडीएम ने अधिकारियों को पेयजल और साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। हैफेड मैनेजर डॉ. योगेश शेखावत ने बताया कि वीरवार को शेड्यूल के अनुसार बीरसिंह बास, डालनवास, सुरेहती जाखल और सुरेहती मोडियाना गांवों की करीब 2500 बैग सरसों की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि तय शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को जड़वा, सुरेहती पिलानियां, श्यामपुरा और सोहड़ी की खरीद की जाएगी।

10 हजार बैग सरसों की हुई खरीद
नारनौल। नई अनाज मंडी नांगल चौधरी रोड पर वीरवार को सरसों की 10 हजार बैग खरीद हुई। हैफेड के खरीद मैनेजर सुनील चौधरी ने बताया कि अब सरसों की खरीद प्रक्रिया सामान्य हो गई है। सरसों के बैग उठान के लिए 12 ट्रकों को लगाया गया है। पुरानी मंडी और नई मंडी से सरसों को उठान हो रहा है। नई मंडी में जगह पर्याप्त होने से किसानों व आढ़तियों को राहत है। बता दें कि गत दो दिनों से सरसों की आवक बढ़ने से पुरानी मंडी में सरसों की ढेरी रखने की जगह नहीं मिल रही थी। किसानों ने हंगामा और खरीद मैनेजर को बंधक बना लिया था। जिसके बाद बुधवार से नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद हो रही है।

वर्जन
वेयर हाउस की ओर से वीरवार को गेहूं की सरसों की खरीद शुरू हो गई है। तीन दिन वेयर हाउस तथा तीन दिन हैफेड खरीद करेगा। वीरवार को वेयर हाउस ने 680 क्विंटल गेहूं की खरीद की है।
- आनंद यादव, मैनेजर, वेयरहाउस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed