फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लड़कियों की हुई राह आसान,अब आम लोगों की बारी

लड़कियों की हुई राह आसान,अब आम लोगों की बारी

Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों की हुई राह आसान,अब आम लोगों की बारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज ने छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इससे अब छात्राओं को कॉलेज जाने तक पैदल जाने से राहत मिली है। अब रोडवेज की सिटी बस सेवा की बारी है। जिसका शुक्रवार को शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद आम लोगों को राहत मिल जाएगी। सिटी बस का न्यूनतम किराया पांच रुपये होगा। शहर में सिटी बस सेवा न होने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को मजबूरन ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। गांव के लोगों को बस स्टैंड से कोर्ट, अस्पताल और कॉलेज तक जाने के लिए ऑटो चालकों को 10 रुपये देने पड़ रहे हैं। ऐसे में सिटी बस सेवा होने से लोगों को राहत मिलेगी। ट्रायल के तौर पर वीरवार को रोडवेज की बस सुबह साढ़े नौ बजे छात्राओं को लेकर कॉलेज गई।
लोगों का कहना है कि बस सेवा होने से शहर में आवागमन में सहूलियतें मिलेगी। दूसरी ओर गांवों से शहर के कॉलेजों में करीब 2200 लड़कियां पढ़ने आती है। उन्हें भी बस स्टैंड से कॉलेज तक जाने के लिए पैदल या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। लड़कियों और आम लोगों की समस्याओं को देखते हुए अमर उजाला ने सिटी बस सेवा शहर में शुरू करने की मुहिम चला रखी है। इसके तहत रोडवेज बस का रूट और किराया तय कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज विभाग के चीफ इंस्पेक्टर सतीश कुमार यादव व यातायात शाखा के बालकिशन ने छह फरवरी को सिटी बस सेवा के रूट का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने बस के संचालन संबंधी बातों की जानकारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े नौ बजे गर्ल्स बस सेवा
सीआई सतीश कुमार ने बताया कि लड़कियों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे रोजाना बस स्टैंड पर बस उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह रूटिन में आने के बाद वापसी के लिए बस उपलब्ध होगी। छात्राओं से अपील की है कि बस स्टैंड पर निर्धारित समय पर पहुंचकर बस सेवा का लाभ उठाएं।

सिटी बस सेवा का किराया (रिंग रोड)
- बस स्टैंड से महावीर चौक, जैन धर्मशाला, राजीव चौक/नागरिक अस्पताल, मेहता चौक व सैनी धर्मकांटा तक किराया पांच रुपये होगा।
- बस स्टैंड से सैनी धर्मकांटा व हीरा होंडा चौक तक किराया सात रुपये होगा।
- बस स्टैंड से महाबीर चौक, अस्पताल, मेहता चौक, हीरो होंडा से वापस बस स्टैंड तक किराया 10 रुपये होगा।

वर्जन
शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे बस स्टैंड से सिटी बस सेवा की शुरूआत होगी। रोडवेज का प्रयास है कि हर एक घंटे के अंतराल में लोगों को बस सेवा उपलब्ध हो। बस का न्यूनतम किराया पांच रुपये रखा गया है। अधिक संख्या में लोग सिटी बस का लाभ उठाएं और इसे सफल बनाए।
- सतीश कुमार, सीआई, रोडवेज।

लोगों से बातचीत
रोडवेज की सिटी बस सेवा शुरू होने से छात्रों भी राहत मिलेगी। गांव से काफी छात्र शहर के कॉलेजों में पढ़ने आते हैं। ऐसे में बस चलने से वह भी समय से कॉलेज पहुंच सकेंगे। कई छात्रों को दस रुपये देकर ऑटो से कॉलेज पहुंचना पड़ता है। रोडवेज को इस पर जल्द अमलीजामा पहनाना चाहिए। जिससे सभी को राहत मिल सके।
- चिराग सैनी, विद्यार्थी।

पांच रुपये किराया होने से लोगों को राहत मिलेगी। लोगों की जरूरत के अनुसार बस की टाइमिंग तय हो जाए। जिससे सभी लोगों को राहत मिले। इससे लोगों को बस स्टैंड से शहर में पहुंचने में राहत मिलेगी। बस सेवा को सफल बनाने में सभी को सहयोग देना चाहिए। सिटी बस सेवा समय की जरूरत है।
- सोमदेव, आरएसओ

रोडवेज की सेवा सराहनीय है और दस रुपये में पूरे शहर का भ्रमण हो जाएगा। बस की टाइमिंग एक घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। रोडवेज की पहल से सभी को राहत मिलेगी। सभी को इस सेवा का लाभ लेना चाहिए और इसे सफल बनाना चाहिए। नारनौल के लोगों को एक अलग ही सुविधा मिलने जा रही है। - संयम शर्मा, सोशल वर्कर

सिटी बस के शुरू होने से आम लोगों को राहत मिलेगी। नारनौल शहर का भी विस्तार तेजी से हो रहा है। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और हुडा सेक्टर शहर से बाहर है। ऐसे में सिटी बस सेवा होना जरूरी है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। छात्राओं को घर से लेकर कॉलेज तक बस सेवा मिल सकेगी।
- राजेश देवी, चेयरमैन, जिला परिषद।

अमर उजाला की मुहिम पर रोडवेज ने अच्छी पहल है। इससे शहर के लोगों को बेहतर बस सेवा मिल सकेगी। इस सेवा को हुडा सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड और नसीबपुर गांव तक बढ़ाया जाना चाहिए। जिससे पूरा शहर कवर हो सके। इस सेवा को सफल बनाने में लोगों को सहयोग करना चाहिए।

- डॉ. उषा शर्मा।

बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक आने के लिए लोगों को दस रुपये देने पड़ते है। बस सेवा होने से लोग पांच रुपये में पहुंच सकेंगे। इससे गांव के लोगों को अस्पताल, कॉलेज और शहर में आने सहूलियतें मिलेगी। लोगों को भी ऑटो के राहत मिलेगी। आमलोगों को भी इस सेवा में रोडवेज का सहयोग करना चाहिए।
- रेखा देवी, गृहणी पटीकरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed