{"_id":"5b12e7de4f1c1bf56e8b5f57","slug":"151527965662-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी टू की लाइन 15 घंटे रही बंद, सिटी टू निवासियों को गर्मी में हाल हुआ बेहाल क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी टू की लाइन 15 घंटे रही बंद, सिटी टू निवासियों को गर्मी में हाल हुआ बेहाल क
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
बीती शुक्रवार रात आई आंधी से पेड़ टूटकर तारों पर गिर जाने से सीटी-2 लगभग 15 घंटे तक बंद रहा। पूरी रात सीटी टू के लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया तथा इनर्वटर और मोबाइल भी ठप हो गए। आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर लगभग 27 पोल टूट गए, जिससे निगम को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया। पोल टूट जाने के कारण विभिन्न गांवों की बिजली बाधित चल रही है।
शुक्रवार की रात 9:30 बजे आंधी आ गई। आंधी के कारण विभिन्न स्थानों पर फाल्ट हो गया। इससे सीटी 2 की लाइट गुल हो गई। पूरी रात लाइट नहीं आने के कारण मोहल्ला कोको बंगड़ी, भूरीवाल, बास, सैनीपुरा, खटीकान, सैनीपुरा, शिव कॉलोनी, मूर्ति नगर आदि स्थानों की लाइट गुल रही। लाइट गुल रहने से मोहल्लेवासियों को गर्मी का सामान करना पड़ा। इनर्वटर एवं मोबाइल ठप हो गए। जेई बीरेंद्र ने बताया कि रात को कॉलेज के पास तारों पर पेड़ गिर गया था। रात को पेड़ कट नहीं पाया। दिन में पेड़ की कटाई करके लाइन ठीक करवाई गई। इसके बाद महिला कॉलेज के पास एक फॉल्ट और मिला जिसे बाद में ठीक कराया गया। लगभग 12:30 बजे लाइन चालू कर दी गई।
आंधी से टूटे 27 पोल
रात को आई आंधी के कारण विभिन्न स्थानों के 27 पोल टूट गए। पोल टूटने से लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली प्रभावित हो गई है। जाट सब स्टेशन के 9, माजरा कलां के 3, सेहलंग के 4, बवानियां भोजावास के 9 और सिटी में 2 पोल टूट गए हैं। निगम ने सिटी की लाइन चालू कर दी है। शेष स्थानों पर पोल लगाने की प्रक्रिया चल रही है।