फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गांव पाली में ग्रामीणों ने लगाया जाम

गांव पाली में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
गांव पाली में ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/आकोदा।
बिजली की समस्या को लेकर गांव पाली वासियोें ने महेंद्रगढ़-चरखी दादरी नेशनल हाईवे 148बी पर जाम लगा दिया। साथ ही कर्मचारियों को बाहर निकाल कर महिलाओं ने 133केवीके सब-स्टेशन पर ताला लगा दिया। इसके बाद महिलाओं ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीओ गौरव कुमार पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं ने एसडीओ को काफी खरी खोटी सुनाई और लिखित में आश्वासन देने के लिए कहा। मजबूरन एसडीओ ने ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन देना पड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम 12 से 2 बजे तक लगा रहा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्कूल बस भी जाम में फंसी रही।
पिछले कई दिनों से गांव में बिजली की समस्या चल रही है। ग्रामीण ने कई बार निगम को शिकायत भी कर चुके हैं किंतु अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी तो वीरवार दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के 20 मिनट बाद महिलाएं रोड पर स्थित 133 केवीके सब-स्टेशन पहुंच गई और कर्मचारियों को बाहर निकालकर सब-स्टेशन पर ताला जड़ दिया। जाम लगने के एक घंटे बाद एसआई महाबीर सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया किंतु ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार पहुंचे तो महिलाएं उनकी बात सुनने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने कहा कि गांव के 65 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरा है। बिल भरे जाने के बाद लाइट का समय बढ़ा दिया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि जो लोग बिल नहीं भर रहे उन पर कार्रवाई करें जो भर रहे हैं उनको पूरी बिजली दी जाए। महिलाओं ने एसडीओ से कहा कि वो लिखित में आश्वासन देंगे तो जाम खोलेंगी। लगभग एक घंटे सोच विचार के बाद एसडीओ ने एक पेज पर लिखित में आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
क्या कहते हैं ग्रामीण
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 132केवी तथा 33 केवी के दो सब-स्टेशन है। इन दोनों सब-स्टेशनों को गांव की पंचायत ने 16 एकड़ जमीन दी है। जब सरकार को जमीन दी गई थी, तो गांव में 18 घंटे बिजली देने का वादा किया गया था। किंतु 18 घंटे की बजाए 14 घंटे शेड्यूल की भी बिजली नहीं मिल रही। गांव में आठ से दस घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि रात को आठ से सुबह पांच बजे तक और दिन में 12 से डेढ़ बजे तक बिजली सप्लाई होती है। इस बीच भी एक-दो घंटे का कट हो जाता है।
वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानी
जाम कारण के कारण नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहन की कतार लग गई। जाम में रोडवेज बसें तथा निजी स्कूलों की बसें भी फंसी रहीं। इससे यात्रियों एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। विद्यार्थियों को पैदल घर जाना पड़ा। वहीं, दुपहिया वाहन कच्चे रास्ते से जाने का प्रयास कर रहे थे तो वहां भी गुस्साई महिलाओं ने झाड़ी डाल दी। कई वाहन चालकों को तो मालड़ा, बवाना के रास्ते से होकर गुजरना पड़ा।


यह दिया लिखित में आश्वासन
बिजली के कट थर्मल पावर प्लांट खेदड़ इकाई बंद होने की वजह से लग रहे हैं। जोकि 3-4 दिन में ठीक होने की संभावना है। जैसे ही थर्मलों की इकाई ठीक हो जाएगी, कट लगने बंद हो जाएंगे। गांव में 18 घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- गौरव कुमार, एसडीओ बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed