फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भारतीय रिजर्व बटालियन की सिपाही की परीक्षा 36 सेंटरों पर आज

भारतीय रिजर्व बटालियन की सिपाही की परीक्षा 36 सेंटरों पर आज

Sun, 30 Dec 2018 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बटालियन की सिपाही की परीक्षा 36 सेंटरों पर आज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 30 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बटालियन की सिपाही पद की परीक्षा होगी। इसे लेकर शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में एसडीएम जगदीश शर्मा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर व केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली।
एसडीएम ने कहा कि अधिकारी निष्ठा व निष्पक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने बताया कि जिले में नारनौल शहर में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर परीक्षा शाम तीन से साढ़े चार बजे तक होगी। परीक्षा के लिए हर चार केंद्र पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ता तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में जिला राजस्व अधिकारी सतीश यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ योगेश कुमार तहसीलदार नारनौल व संजीव नागर तहसीलदार अटेली को उनके केंद्रों के अलावा डीआरओ की सहायता के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा बीडीपीओ प्रमोद, तहसीलदार नांगल चौधरी रोशन लाल, बीडीपीओ धर्मवीर, एक्सईएन बीएंडआर दर्शन कुमार, नायब तहसीलदार अटेली महेंद्र सिंह, बीडीपीओ ओमप्रकाश के अलावा पंचायत विभाग के एक्सईएन नरेश कुमार को उड़नदस्ता अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्र पर बिना आई कार्ड के किसी भी अधिकारी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी अधिकारी अपने आई कार्ड साथ जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेंटरों पर होगी परीक्षा
नारनौल में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर, सीएल पब्लिक स्कूल सिंघाना रोड, एमएलएस डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुलताजपुर रोड, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवाड़ी रोड, एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार, आदर्श हाईस्कूल चांदुवाड़ा, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय महिला कॉलेज बहरोड रोड, राजकीय कॉलेज रेलवे रोड, राजकीय बीएड कॉलेज, बीकेएन बहुतकनीकी संस्था पुरानी मंडी, आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजाद चौक, यादव हाई स्कूल मोहल्ला माली टिब्बा, सरस्वती बाल मंदिछर सीनियर सेकेंडरी पुल बाजार व गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी किरारोद शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है।


10 रोडवेज की बसें रिजर्व
रोडवेज ने दस बसों को रिजर्व रखा है। ये बसें परीक्षा के बाद बस स्टैंड से उपलब्ध होगी। जीएम राजीव नागपाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की जरूरत के अनुसार बसें उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed