फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   डिप्टी स्पीकर ने नामदेव समाज को सौंपा 11 लाख की राशि का चेक

डिप्टी स्पीकर ने नामदेव समाज को सौंपा 11 लाख की राशि का चेक

Sat, 25 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी स्पीकर ने नामदेव समाज को सौंपा 11 लाख की राशि का चेक
नामदेव समाज को सौंपा 11 लाख की राशि का चेक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव ने शनिवार को नामदेव चेरिटेबल ट्रस्ट को समाज के उत्थान के लिए 11 लाख रुपये की राशि का चेक अपने निवास स्थान पर ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल वर्मा को सौंपा।
उन्होंने कहा कि यह समाज मेहनती है और मेहनत करके अपने समाज के लोगों का उत्थान कर रहा है। समाज के सामने पैसे की कमी हमेशा आड़े हाथों आती रही है। इसी को देखते हुए समाज के द्वारा की गई उपलब्धियों को देखते हुए सरकार ने यह राशि जारी की है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करें तथा आपसी भाईचारे को बढ़ाये। यादव ने कहा कि समाज के गरीब लोगों को ऊपर उठाना तथा उनके बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाना सरकार का पहला कर्तव्य है। जिसके तहत भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके उत्थान के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। जिसके कारण आज प्रदेश का समस्त समाज उनके साथ है।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज के संरक्षक सुभाष ठेकेदार ने बताया कि समाज के उत्थान के लिए हमारी समिति व ट्रस्ट ने समाज हित के लिए कई कार्य किए हैं, लेकिन पैसे की कमी हमेशा खलती रही है वो सरकार की नुमाइंदगी कर रही उपाध्यक्ष संतोष यादव ने पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि उक्त राशि समाज के उत्थान के लिए खर्च की जाएगी। ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल वर्मा ने उपाध्यक्ष संतोष यादव का आभार जताया। उन्होंने जो यह राशि दी है, समाज उनका ऋणी रहेगा और उनसे आशा की जाती है कि वो समाज हित के लिए आगे भी सहयोग करती रहेंगी। इस अवसर पर नामदेव समाज समिति के प्रधान सुभाष कश्यप, ट्रस्ट उपाध्यक्ष प्रवीण कश्यप, समिति के पूर्व उपप्रधान किशोरी लाल अटेली, सचिव महेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा अटेली, उप सचिव मुकेश लखमरा, जोगेंद्र वर्मा, पूर्णचंद पटवारी, त्रिभुवन वर्मा, उमा शंकर लखमरा व सुनील वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed