{"_id":"59ea37024f1c1b68678b6ac8","slug":"141508521730-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे किए बरामद 18-08-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे किए बरामद 18-08-25
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये के पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
महेंद्रगढ़। गांव कुकसी में एक प्लॉट में बने कमरे से मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने बुधवार की शाम को रेड मारी जहां से लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
बुधवार की शाम को पुलिस को मुखबिरी मिली थी कि गांव कुकसी में गांव निहालावास रोड पर एक प्लाट में बने कमरे में अवैध पटाखे बेचे जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने टीम का गठन कर मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भाग रहे सतीश पुत्र मोरमुकुट और हतीश पुत्र बाबुलाल निवासी कुकसी को पुलिस ने वहीं दबोच लिया। कमरे की चेकिंग के दौरान वहां से लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पटाखा मालिक का नाम रवि शर्मा निवासी झज्जर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।