{"_id":"5cd9ab53bdec220708713c5a","slug":"131557769043-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी बूंदाबांदी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। तीन दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद सोमवार की शाम पांच बजे क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी से लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को जिले अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप से लोग परेशान थे। बढ़ती गर्मी का असर शहर के बाजारों पर साफ दिखाई देने लगा है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी होने से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ हवाएं चलने से धूल उड़ती रही। गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम पांच बजे हुई बूंदाबांदी के साथ लोगों ने थोड़ी राहत जरूर ली है। वहीं, अटेली में छोटे आकार के ओले भी गिरे।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
6 मई 40.0 21.5
7 मई 42.8 23.5
8 मई 43.0 27.5
9 मई 42.0 30.0
10 मई 43.5 28.5
11 मई 40.5 21.0
12 मई 39.5 22.5