{"_id":"5c48bbe9bdec22736736617d","slug":"131548270569-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की 10 सड़कों का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की 10 सड़कों का होगा कायाकल्प, लोगों को मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। नगर परिषद ने शहर की प्रमुख 10 सड़कों के चौड़ी करने की योजना बनाई है। इस पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों को चौड़ी करने के साथ-साथ टू लेन बनाया जाएगा। इससे शहर में हर रोज लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगा। दूसरी ओर वार्ड-1 से वार्ड-25 तक की गलियों और नाले का भी निर्माण करवाया जाएगा। कुछ कार्य शुरू हो चुके हैं तो कुछ के टेंडर होने हैं।
शहर की कई सड़के संकरी होने के कारण लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए नप ने सड़कों को नए सिरे से बनाने की योजना तैयारी की है। इससे लोगों को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसमें शहर को गांवों से जोड़ने वाले लिंक रोड भी शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से कुलताजपुर रोड, कोरियावास रोड, सिंघाना रोड, महेंद्रगढ़ रोड, नांगल चौधरी रोड, बहरोड़ रोड व निजामपुर रोड के दोनों तरफ टायलिंग और नाला बनाया जाएगा। इसके अलावा नप चितवन वाटिका में अंडर ग्राउंड पार्किंग और इंडोर गेम्स की व्यवस्था करेगा। नप के अधिकारियों का कहना है कि कुछेक कार्यों की स्वीकृति मिल गया है। इन पर जल्द ही कार्य शुरू होगा।
सीएम ने प्रोजेक्ट मंजूर किए
विधायक ओमप्रकाश ने कहा कि मेडिकल कॉलेज शिलान्यास के मौके पर सीएम के समक्ष कई मांगों को रखा जो अब मंजूरी मिल गई है। सड़कों के साथ पार्किंग, नगर परिषद में चार मंजिला एडमिनिस्ट्रेशन भवन, दो नए पार्क और खुली व्यायामशाला का निर्माण शामिल है। राव बंशी सिंह पार्क के अधूरे कार्यों को पूरा करके ओर बेहतर बनाया जाएगा। स्वच्छता के लिए चार बड़े डंपर, सड़क वेक्यूम क्लीनर, दो डंपर प्लेसर मशीन और 20 नए टैंपो खरीदे जाएंगे। आजाद चौक और पुल बाजार में अंडर ग्राउंड शौचालय का निर्माण किया जाएगा। पुरानी कचहरी पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्क को भी टेक्निकल मंजूरी मिल चुकी है। 1857 के युद्ध में क्षेत्र के वीरों द्वारा दी गई कुर्बानी का प्रतीक शहीदी स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
शहर की प्रमुख दस सड़कों का कायाकल्प किया जाना है। इससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर में सफाई, गलियों के निर्माण समेत अन्य कार्य भी शामिल है। इससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी।
- भारती सैनी, चेयरमैन, नप।
प्रमुख कार्य और लागत
- गर्ल्स आईटीआई से महाबीर चौक 200.00 लाख
- हीरो होंडा चौक से सिंघाना बाईपास 300.00 लाख
- फाटक चार से नांगल चौधरी रोड 70.00 लाख
- गली और ड्रेन के निर्माण पर 2500.00 लाख
- महाबीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड 100.00 लाख
- गंदे नाले से रेेवाड़ी रोड तक 200.00 लाख
- जल महल से नांगल चौधरी रोड 70.00 लाख
- नागरिक अस्पताल से अग्रसेन चौक 50.00 लाख
- नागरिक अस्पताल से मोहल्ला खटिकान 50.00 लाख
- सीआईए फाटक से जल महल 50.00 लाख
- अग्रसेन चौक से पुलिस लाइन तक 100.00 लाख