{"_id":"5b0719754f1c1b896e8b470e","slug":"131527191925-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की बसें न चलने से परेशान विद्यार्थियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की बसें न चलने से परेशान विद्यार्थियों ने लगाया जाम
Updated Fri, 25 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल।
ग्रामीण रूट पर रोडवेज की बसे नहीं चलने से परेशान विद्यार्थियों ने वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे निजामपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। आधे घंटे तक लगे जाम के चलते सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिक्योरिटी व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को समझाकर जाम खुलवाया, लेकिन कुछ मिनटों में ही विद्यार्थियों ने कुछ दोबारा जाम लगा गया दिया। इसके बाद पहुंचे ओल्ड चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को अधिकारियों के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विद्यार्थियों ने बताया कि दौगली, ताजीपुर, कमानिया, कारोता, नांगलिया, खातौली अहीर व खातौली अहीर आदि गांवों के रूटों पर रोडवेज की एक-दो बस चलती है। एक बस सुबह आठ बजे और एक बस दोपहर एक बजे जाती है। इसके बाद कोई बस नहीं जाती। इस प्रकार वे सुबह के समय तो बसों में आ जाते है, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें जाने के लिए निर्धारित समय पर बस नहीं मिल पाती है। इस कारण उन्हें मजबूरन ऑटो और अन्य वाहनों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी छात्राओं को उठानी होती है, क्योंकि छात्राएं रोडवेज बस के माध्यम से ही यात्रा करती है। जबकि छात्र बाइक या अन्य किसी साधन के माध्यम से अपने गांवों तक पहुंच जाते है। इस प्रकार उक्त रूटों पर बसे नहीं चलते से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वाहन चालकों से उलझे विद्यार्थी
जाम के दौरान अपने वाहनों को निकालने का प्रयास कर रहे चालकों से विद्यार्थी से कई बार उलझ गए तो कई जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जबकि कुछ वाहन चालक अन्य रास्ते से निकल गए। इस जाम में स्कूल की बसे भी फंस गई। जिस पर स्कूल बसों में बैठी महिला शिक्षक ने जाम लगा रहे विद्यार्थियों से बच्चों की बसों को जाने देने का आग्रह किया। परंतु विद्यार्थी अपनी जिद्द पर अड़े रहे और स्कूल बसों को भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
शरारती तत्वों का रहा बोलबाला
जाम के दौरान विद्यार्थी कम शरारती तत्व अधिक दिखाई दिए। जो न केवल वाहन चालकों से उलझ गए। बल्कि जाम लगा रहे विद्यार्थियों को भी बार-बार जाम न खोलने की बात कहते रहे। वहीं ट्रैफिक पुलिस और एसपी सिक्योरिटी कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को समझाकर करीब आधे घंटे बाद ही जाम खुलवाया दिया। लेकिन शरारती तत्वों ने दोबारा जाम लगवा दिया। इसके बाद पुलिस लाइन में तैनात रिजर्व पुलिस टुकड़ी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल को देखते हुए ही शरारती तत्व वहां से भाग गए।