{"_id":"59adabd04f1c1b4c738b50c0","slug":"131504553936-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय का सदुपयोग कर जीवन में आगे बढ़ें : गिरिबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय का सदुपयोग कर जीवन में आगे बढ़ें : गिरिबाला
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय का सदुपयोग कर जीवन में आगे बढे़ं : गिरिबाला
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कृष्णनगर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया। अधिवक्ता गिरिबाला यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि समय का सदुपयोग कर अपने जीवन की दिशा निर्धारित करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी समाज में फैली विपदाओं का खंडन करने का संकल्प लिया। शिविर में भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नारी शोषण, सशक्तीकरण, सोच बदलो-देश बदलो विषय प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की अंकिता प्रथम, पूजा द्वितीय व सोनाली तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार संयुक्त रूप से किरण व मोनिका को दिया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ममता शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा मंच के माध्यम से बताया कि नारी ही नारायणी है। इस मौके पर अजय थाकन, डॉ. दीपक ढुल, हरिओम भारद्वाज, डॉ. विजय दीप, डॉ. सीपी यादव, अजय यादव, दलीप कुमार, डा. मीना यादव, सुनीता देवी, निर्मला यादव, प्रेम कुमार, सोनू रानी, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र गुप्ता अमित कुमार, ललित कुमार व सुनील कुमार उपस्थित थे।