फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दस दिन से नहीं मिल रहा वार्ड 11 के लोगों को पानी, विभाग की घेरा बंदी करने की दी चेतावनी

दस दिन से नहीं मिल रहा वार्ड 11 के लोगों को पानी, विभाग की घेरा बंदी करने की दी चेतावनी

Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
दस दिन से नहीं मिल रहा वार्ड 11 के लोगों को पानी, विभाग की घेरा बंदी करने की दी चेतावनी
10 दिन से पानी की सप्लाई न आने से तंग वार्ड-11 के लोगों ने दी विभाग की घेराबंदी की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कस्बा के वार्ड-11 में दस दिन से पानी की सप्लाई बंद होने से वार्ड में पानी का संकट गहरा गया है। वार्ड के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को शिकायत देकर अविलंब समस्या का समाधान करने की मांग की है।

कस्बा वासियों का कहना है कि सीवर लाइन डालते समय पानी की लाइन कट गई थी। लाइन डालने के दस दिन बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने लाइन को ठीक नहीं किया। ऐसे में वार्ड के लोगों के सामने जल संकट की समस्या पैदा हो गई। वार्डवासी रमेश चंद, मयंक, महावीर, किशन, आरती, ओमप्रकाश व गीता आदि ने बताया कि वार्ड में 10 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड के लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed