{"_id":"5c33b2d1bdec22569e114079","slug":"121546891985-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरी एम्बुलेंस, गंदे नाले पर बनी पुलियां पर सेफ्टी दीवार बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरी एम्बुलेंस, गंदे नाले पर बनी पुलियां पर सेफ्टी दीवार बनवाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर गोशाला मोड़ पर गंदे नाले की पुलियां की सेफ्टी दीवार न होने के कारण हर रोज हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन ने इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सोमवार को भी इस नाले में एक एंबुलेंस गिर गई थी। उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज सवार नहीं था। हादसे को लेकर सूचना अधिकार मंच ने सोमवार को जिला उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रेवाड़ी रोड गोशाला मोड़ के पास स्थित गंदे नाले पर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।
मंच के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि नाले कि दीवार कई साल से टूटी हुई है। इस सुरक्षा दीवार न होने के कारण गाड़ियां अक्सर इस नाले में गिर जाती हैं और हादसे होते रहते हैं। रेवाड़ी रोड से आने वाले वाहन तेज गति से आते हैं और नाला मोड़ पर होने के कारण दिखाई नहीं देता। नाले पर सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण अनेक बार गाड़ियां इस नाले में गिर चुकी है लेकिन प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सोमवार अलसुबह एक एंबुलेंस इस नाले में गिर गई।
शर्मा ने बताया कि मुख्य मार्ग पर इस तरह कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस नाले के आस पास न तो कोई संकेतक है, न रिफ्लेक्टर है और न ही कोई दीवार है। मंच ने मांग की है कि इस नाले से तुरंत पहले एक गति अवरोधक बनाया जाए और सुरक्षा दीवार को बनवाई जाए। ताकि किसी जान माल के बड़े हादसे को रोका जा सके। विकास अग्रवाल ने नप को लेकर इसे जल्द कदम उठान चाहिए। जिससे हादसों को रोका जा सके।