फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल। सर्व कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री के नाम एक ज्ञापन डीईओ को सौंपा।

रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के सदस्य बाबूलाल व गुलजारी लाल ने संयुक्त रूप से की। तालमेल कमेटी राज्य सदस्य संदीप सांगवान व सुजान सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी व लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का सरकार व विभाग लंबे समय से शोषण कर रहा है। वेतनमान हो या पदोन्नति हम लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। सरकार व विभाग के आला अधिकारी बात तक सुनना पसंद नहीं करते। मई 2017 में हेमसा व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अलग-अलग शिक्षा मंत्री के महेंद्रगढ़ निवास पर प्रदर्शन किया। आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री ने बातचीत का समय तो दिया, लेकिन आज तक दोनों संगठनों से बात तक नहीं की। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना नहीं चाहती। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धर्मेन्द्र यादव, सचिव किरोडीमल सैनी, मुकेश जांगड़ा, धर्मपाल सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी ने सांझी मांगों के साथ-साथ विभाग के निजीकरण के विरोध में अगस्त व सितंबर में जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सरकार को भेजने का ऐलान किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते किए गए वायदे पूरे नहीं किए तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार, नरेंद्र निशानिया, इंद्रावती, राजेश जांगड़ा, गुलजारी लाल, मनोज कुमार, धर्मपाल, करतार सिंह, मीनाक्षी, ब्रह्मप्रकाश, शारदा, शशि प्रभा व सरला आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed