फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   यूजी कक्षाओं के लिए ऑन लाइन आवेदन 1 जून से

यूजी कक्षाओं के लिए ऑन लाइन आवेदन 1 जून से

Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
यूजी कक्षाओं के लिए ऑन लाइन आवेदन 1 जून से
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी से संबद्ध महाविद्यालयों की यूजी कक्षाओं का ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू होगा। इस बार भी सरकारी कॉलेज की तर्ज पर निजी एवं एडेड कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन होंगे। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने एडमिशन प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया है। महाविद्यालयों को कट ऑफ लिस्ट लगाने से पहले दो प्रोविजनल लिस्ट लगानी होगी ताकि विद्यार्थियों के दस्तावेज को वेरीफाई किया जा सके। उसके बाद ही कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार 1 जून से जिले के सभी महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे जो 20 जून तक चलेंगे। जिले के 13 सरकारी महाविद्यालयों में लगभग 9400 सीटें हैं। इन सीटों के लिए काफी मारामारी रह सकती है। जिले में लगभग 18 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। इनमें दस हजार सीबीएससी से और आठ हजार हरियाणा बोर्ड के हैं। विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने पर दाखिले में काफी मारामारी रहेगी। इससे कई विद्यार्थियों को एडमिशन से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

प्रोविजनल लिस्ट होगी पहले जारी
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. कर्ण सिंह ने बताया कि 1 जून से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कट ऑफ लिस्ट से पहले दो प्रोविजनल लिस्ट लगाई जाएंगी। लिस्ट में मेरिट के अनुसार कुल सीटों से दोगुने विद्यार्थी लिए जाएंगे। लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों की ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज चेक किए जाएंगे। दोनों प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के बाद पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। अभी तक प्रोविजनल एवं कट ऑफ लिस्ट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में सीटों का ब्योरा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बीए-600
बीसीए-40
बीएसएसी (एनएम)-320
बीएससी (एम)-80
बीकॉम-80
---------------------
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
बीए-720
बीकॉम -160
----------------
राजकीय महाविद्यालय सतनाली
बीए-320
बीकॉम-80
बीएससी(एनएम)-120
-------------------
राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर
बीए-240
बीकॉम-80
बीसीए-60
बीएससी (एनएम)-40
------------------
राजकीय महाविद्यालय अटेली
बीए-640
बीसीए-60
बीएससी (एनएम)-160
बीकॉम-80
------------------
राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली
बीए-160
बीकॉम-80
-------------------
बैजनाथ महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी
बीए-240
बीकॉम-80
बीएससी(एनएम)-60
बीएससी(एम)-20
-------------------
शहीद मेजर सतीश दहिया रामवि नांगल चौधरी
बीए-400
बीकॉम-80
बीएससी (एनएम)-80

राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
बीए-800
बीएससी (एनएम)-160
बीकॉम-160
बीएससी (एम)-80
-------------------------
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल
बीए-660
बीकॉम-240
बीएएसी (एनएम)-360
बीएससी (कम्प्यूटर साइंस)-40
बीसीए-40
बीबीए-60
बीएससी ( एम)-160
---------------------
राजकीय महाविद्यालय कनीना
बीए-640
बीएएसी (एनएम)-320
बीएससी (एम)-80
बीकॉम-160
------------------------------
राजकीय महिला महाविद्यालय, उन्हाणी (कनीना)
बीए-80
बीकॉम-80
बीएसएसी (एनएम)-40
-------------------
राजकीय महिला महाविद्यालय छिल्लरो, निजामपुर
बीए-80
बीकॉम-80
-------------------
वर्जन:
कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। यूजी कक्षाओं का ऑनलाइन एडमिशन 1 जून से शुरू होगा। यूजी कक्षाओं की अंतिम तारीख 20 जून है।
-कर्ण सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed