{"_id":"5995d48f4f1c1b24768b4651","slug":"11502991503-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक सेवकों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर अपनी मुख्य मांगों को लेकर हरियाणा परिमंडल और गुड़गांव मंडल के सभी ग्रामीण डाक सेवक वीरवार को दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इस दौरान नारनौल ब्लाक के सभी ग्रामीण डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर के सामने धरना दिया।
धरने पर बैठे ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा कि 25 अप्रैल को सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को जल्द मान लिया जाएगा। पांच माह बीतने के बावजूद सरकार ने उनकी नहीं सुनी है। इस कारण ग्रामीण डाक सेवकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ग्रामीण डाक सेवक कमेटी की सिफारिशों व सुझावों को जल्द से जल्द लागू करने, डाक सेवकों को आठ घंटे कार्य के साथ विभागीकरण किया जाए तथा सेवकों को माननीय कैट नई दिल्ली एवं मद्रास बैंच के आदेश के अनुसार पेंशन दी जाए। इस अवसर पर विजय शर्मा, महावीर सिंह, सुरेश चंद, देशराज, रोहताश, धर्मपाल, पवन कुमार, रामपाल, सुभाष चंद, बनवारी, राजेंद्र, नरेंद्र, रमेश, राधेश्याम आदि उपस्थित थे।