फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1148 quintals of mustard purchased from 58 farmers on the second day in Kanina Mandi

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी में दूसरे दिन खरीदी 58 किसानों से 1148 क्विंटल सरसों

Wed, 26 Mar 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
1148 quintals of mustard purchased from 58 farmers on the second day in Kanina Mandi
फाेटो संख्या:60- कनीना अनाज मंडी में सरसों की खरीद करते खरीद अ​धिकारी---संवाद
कनीना। कनीना मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के दूसरे दिन 58 किसानों से 1148 क्विंटल सरसों खरीदी गई। मंडी सुपरवाइजर सतीश कुमार ने बताया कि अब तक 87 किसानों से 1753 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक गेहूं के आने की उम्मीद है। इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल किया हुआ है। सरसों का समर्थन मूल्य 5900 रुपये प्रति क्विंटल रखा हुआ है। कनीना क्षेत्र में इस वर्ष गेहूं की फसल करीब 9500 हेक्टेयर पर खड़ी है। 19500 हेक्टेयर पर सरसों की बिजाई की गई थी। किसान सरसों फसल कटाई व कढ़ाई में जुटे हुए हैं। इस वर्ष गेहूं के मुकाबले सरसों अधिक क्षेत्रफल पर उगाई जाती है। कनीना की नई अनाज मंडी स्थित चेलावास में सरकारी खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed