फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अहीरवाल बेल्ट में रैली कर भीड़ जुटाना केजरीवाल के लिए चुनौती

अहीरवाल बेल्ट में रैली कर भीड़ जुटाना केजरीवाल के लिए चुनौती

Fri, 30 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अहीरवाल बेल्ट में रैली कर भीड़ जुटाना केजरीवाल के लिए चुनौती
सुरेंद्र दलाल
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। अहीरवाल बेल्ट में सेंध लगाने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीन दिसंबर को ताल ठोकेंगे। नारनौल शहर के बीच स्कूल-अस्पताल रैली के जरिए यहां एंट्री करेंगे। यह रैली तय करेगी कि अहीरवाल में केजरीवाल का भविष्य क्या होगा। आम आदमी पार्टी को दिल्ली की तरह से हरियाणा में जीत के लिए काफी पसीना बहाना पड़ेगा।
महेंद्रगढ़ जिला अहीरवाल बेल्ट का हिस्सा है, जिसमें सबसे अधिक मतदाता अहीर जाति से हैं। यहां विधानसभा की चार सीट हैं। फिलहाल चारों पर भाजपा के विधायक हैं। दूसरी दमदार पार्टी की बात करें तो कांग्रेस यहां मुकाबले में रहती है। इंडियन नेशनल लोकदल के लिए भी महेंद्रगढ़ कभी मजबूत किला साबित नहीं हुआ। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए यहां रैलियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

मिशन 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने करीब छह महीने पहले हिसार में प्रदेश स्तरीय रैली कर शुरूआत की थी। इसके बाद कई जिलों में केजरीवाल रैली कर हल्ला बोल चुके हैं। आप का निशाना अब अहरीवाल बेल्ट पर है। दिल्ली के सीएम अब इस एरिया में अपनी पकड़ बनाना चाहते हैं। पिछले महीने गुरुग्राम में अच्छी रैली होने के बाद अब आम आदमी पार्टी को नारनौल-महेंद्रगढ़ भी एनसीआर का हिस्सा होने से अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। अभी तक की तैयारियों को देखें तो तीन दिसंबर की रैली केजरीवाल के लिए चुनौती है, जिसमें भीड़ जुटाना आप के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी दमदार नहीं टीम
दरअसल, अरविंद केजरीवाल के पास फिलहाल कोई दमदार टीम नहीं है। पार्टी का संगठन भी पूरा नहीं है। बिना संगठन चुनावी नैया पार लगाना आसान नहीं है। ऐसे में पार्टी के पास मजबूत प्रत्याशियों का टोटा है। संभावनाओं की बात करें तो यहां निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए काफी लोग तैयार हैं। ऐसे लोग आम आदमी पार्टी से संपर्क कर रहे हैं। अगर आप यहां दमदार प्रत्याशियों को जोड़ने में कामयाब रही तो यहां अच्छे नतीजे निकल सकते हैं।

स्कूल-अस्पताल रैली नाम लुभाएगा
इस रैली का नाम स्कूल अस्पताल रैली रखा गया है। महेंद्रगढ़ जिले में अस्पतालों व स्कूलों की हालत अच्छी नहीं है। पीएचसी से लेकर जिला मुख्यालय तक के अस्पताल में चिकित्सक नहीं है। अच्छे अस्पतालों के अभाव में मरीजों को दूसरे शहरों में जाने को मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं का नाम आम आदमी पार्टी को कितना फायदा देगा यह भी रैली में ही पता लगेगा।


वर्जन
हरियाणा में पार्टी लगातार मजबूती से उभर रही है। तीन दिसंबर को नारनौल-महेंद्रगढ़ की स्कूल-अस्पताल रैली पूरे एरिया में माहौल बदल देगी। अब तक इस एरिया में लोगों के पास ऑप्शन नहीं था। आम आदमी पार्टी कांग्रेस-भाजपा को पछाड़ कर सरकार बनाएगी। आम आदमी को ही यहां चुनाव मैदान में उतारेंगे।
- नवीन जयहिंद, प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed