फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एनसीसी यूनिट बहाल करने के लिए कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

एनसीसी यूनिट बहाल करने के लिए कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Tue, 22 Jan 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी यूनिट बहाल करने के लिए कॉलेज गेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। राजकीय कॉलेज कनीना में कई साल पहले शुरू की हुई एनसीसी यूनिट असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) के अभाव में बंद होने पर छात्रों ने गुस्सा जाहिर करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कॉलेज के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तालाबंदी रहने से कक्षाएं भी नहीं लग सकीं।
तालाबंदी की सूचना मिलने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह और थाना अध्यक्ष कैलाश चंद मौके पर पहुंचे ।उनकी समस्या सुन गेट खुलवाने का प्रयास किया। छात्र संघ के प्रधान योगेश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि कॉलेज में एनसीसी की यूनिट थी। पिछले समय पूर्व कॉलेज प्रशासन की ओर से बरती गई लापरवाही के कारण एएनओ के अभाव में इस यूनिट को सस्पेंड कर दिया गया। इससे कॉलेज के स्टूडेंट्स एनसीसी में हिस्सा लेने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि हर साल एनसीसी का 10 दिवसीय कैंप लगता है। उसके बाद कैंप का प्रमाण मिलता है। कैंप में हिस्सा लेने वाले छात्र एनसीसी के बी और सी प्रमाण पत्र के योग्य होते हैं।
विज्ञापन

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत सिंह से संपर्क किया। उन्होंने एनसीसी के कर्नल से बात कर एनसीसी यूनिट को तत्काल बहाल करवाने का आश्वासन दिया। छात्रों ने 25 जनवरी तक का समय देते हुए गेट से ताला खोला। चेतावनी देते हुए कहा कि चार दिन में एनसीसी यूनिट बहाल नहीं हुई तो पांचवें दिन पुन: गेट पर तालाबंदी कर दी जाएगी। इस मौके पर कॉलेज प्राध्यापक डॉ. विक्रम सिंह, स्टाफ सदस्य पीतांबर, अशोक कुमार, दिनेश कुमार सहित दीपांशु, मीनाक्षी, उमेश कुमार, गुड्डी, आकाश, हिमांशु, पंकज, अक्षय, मोहित, मीना, पुष्पा, कमल सहित कॉलेज के छात्र व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
समस्या को देखते हुए एनसीसी कर्नल की ओर से एनसीसी नियमित रूप से जारी रखने का पत्र जारी कर दिया गया है। एनसीसी के बी प्रमाण-पत्र की 10 दिन की ट्रेनिंग के लिए 22 जनवरी से फरीदाबाद तथा सी प्रमाणपत्र के लिए कैडेट्स को पंजाब के रोपड़ भेजा जाएगा। जहां उनकी 10 दिवसीय ट्रेनिंग 28 जनवरी से शुरू होगी।
- डॉ. इंद्रजीत, प्राचार्य, राजकीय कॉलेज, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed