फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   हम सता के लिए राजनीति नहीं करते हम देश में सुधार लाने के लिए राजनीति करते हैं-अरविंद केजरीवाल

हम सता के लिए राजनीति नहीं करते हम देश में सुधार लाने के लिए राजनीति करते हैं-अरविंद केजरीवाल

Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
हम सता के लिए राजनीति नहीं करते हम देश में सुधार लाने के लिए राजनीति करते हैं-अरविंद केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को चितवन वाटिका में स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वे सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि देश में सुधार लाने के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा के लोगों ने उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया तो पांच साल में स्कूल, अस्पताल, किसानों के लिए मुआवजा, पानी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्या को खत्म कर देंगे।
केजरीवाल ने अपने 15 मिनट के भाषण में भाजपा, कांग्रेस व इनेलो को पूरी तरह से कोसते हुए कहा कि उक्त सभी पार्टियां जातियों के नाम पर वोट मांगती हैं। जबकि आम आदमी पार्टी केवल विकास व आम आदमी के लिए सरकार बनाने के नाम पर वोट मांग रही है। केजरीवाल ने अपना भाषण में तीन बातों पर केंद्रित रखा। जिनमें दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों और शहीदों के सम्मान के नाम पर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार लाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में स्कूलों की स्थिति हरियाणा से लाख गुणा अच्छी है। जबकि दिल्ली सरकार भी हरियाणा सरकार के समान 14 हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च करती है। हरियाणा के स्कूलों की दयनीय स्थिति उन्होंने स्वयं अपनी आंखों से देखी है। हरियाणा के स्कूल खंडहर बने हुए हैं। दिल्ली के स्कूलों में हर संभव सुविधा जैसे खेल के मैदान, ऑडिटोरियम, टेनिस कोर्ट, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल व लैब आदि उपलब्ध है। दिल्ली के स्कूलों की गुणात्मक शिक्षा में भी आशातीत सफलता मिली है। गत स्कूलों के वार्षिक परिणामों में निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 78 प्रतिशत रहा। वहीं, सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत रहा। हरियाणा में शिक्षा मंत्री के गृह जिले में ही शिक्षा का स्तर काफी नीचे गिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों के संदर्भ में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक ही हरियाणा की सरकारी बड़ी अस्पतालों से ज्यादा सुविधाएं देने वाली हैं। हर मोहल्ला क्लिनिक में एसी लगे हुए हैं तथा निजी अस्पतालों से ज्यादा सुविधाएं दी जाती हैं। दिल्ली की उक्त सभी क्लीनिकों में गरीब या अमीर सभी वर्गों के मरीजों का फ्री इलाज किया जाता है।

फसल बीमा नहीं मुआवजा चाहिए
केजरीवाल ने किसानों का समर्थन मांगते हुए कहा कि किसानों को बीमा नहीं बल्कि फसल खराब होने पर उन्हें दिल्ली की तरह प्रति एकड़ 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए। फसल बीमा से किसानों को लाभ मिलने की बजाय बीमा कंपनियों के वारे-न्यारे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लाभ के लिए नहीं बल्कि यह तो डाका योजना है। बीमा योजना के स्थान पर किसानों को मुआवजा योजना का लाभ मिलना चाहिए।

शहीदों को मिले एक करोड़ रुपए की सहायता राशि
केजरीवाल ने शहीदों को सम्मान के रूप में एक करोड़ रुपए देने की अपनी दिल्ली सरकार द्वारा की गई घोषणा को हरियाणा में भी करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पहले जब कोई क्रिकेटर अपना शतक लगाता था तो उसे करोड़ों रुपये के इनामों की घोषणा की जाती थी, लेकिन गत सरकारों ने शहीदों के नाम पर राशि देने में कंजूसी बरती। दिल्ली में केन्द्र की सरकार से संघर्ष करके उन्होंने शहीदों के सम्मान में उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये देने की न केवल घोषणा की बल्कि दिल्ली सरकार ने अब तक 18 शहीदों को यह राशि देकर उनका सम्मान किया है।
हरियाणा किसानों और जवानों की भूमि
उन्होंने फौजियों से अपील की है कि वे देश की रक्षा के साथ-साथ देश के अंदर भी अपनी सेवाएं दें। आम आदमी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं है बल्कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ के आंदोलन का नाम है। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि वे नए भारत और नए हरियाणा के लिए हरियाणा में दिल्ली से 10 गुणा काम करके दिखाएंगे। लोगों का साथ मिला तो न केवल नया हरियाणा बन सकेगा बल्कि विकास का नया मार्ग भी खुलेगा।
इस मौके पर हरियाण आप पार्टी के अध्यक्ष नवीन जयहिंद, लोकसभा के प्रभारी रि. मेजर जरनल रणबीर सिंह, अभय सिंह यादव, गायक केडी आदि ने भी अपने विचार रखे।

शहीद पुलिस कर्मी के परिजनों कोक दिया एक करोड़ रुपए का चेक
स्कूल अस्पताल रैली में जिला के गांव पड़तल निवासी तथा दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल योगेश कुमार के पिता इंद्र सिंह तथा उसकी पत्नी जीत देवी को एक करोड़ की राशि का चेक देकर तथा शाल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। शहीद की माता गीता देवी तथा उसका पुत्र नमन भी स्टेज पर उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि योगेश कुमार की दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

शूटर कृष्ण कुमार को किया सम्मानित
केरल में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिला के गांव दोंगड़ा अहीर वासी कृष्ण कुमार को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कृष्ण कुमार ने 15 नवंबर से सात दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल जीतकर जिला का नाम रोशन किया है।


एसवाईएल मामले में वे न्यायालय के आदेशों को मानेंगे
रैली के बाद विशेष बातचीत के दौरान आप पार्टी के हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय ने एसवाईएल के सवाल पर कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करेंगे। वे हमेशा ही न्याय पालिका का सम्मान करते आ रहे हैं। स्कूलों व अस्पतालों का मुद्दा देरी से चलाने के संदर्भ में नवीन जयहिंद ने बताया कि वे इस मुद्दे को काफी समय से उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed