फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Public relations in villages regarding the Kisan-Mazdoor Mahapanchayat

Mahendragarh-Narnaul News: किसान-मजदूर महापंचायत को लेकर गांवों में जनसंपर्क

Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Public relations in villages regarding the Kisan-Mazdoor Mahapanchayat
मंडी अटेली। 26 अक्टूबर को रोहतक के नांदल भवन में होने वाली प्रदेश स्तरीय किसान-मजदूर-छात्र-युवा-महिला महापंचायत की तैयारियों को लेकर ताजपुर, फतेहपुर और तोबड़ा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। लोगों को महापंचायत में शामिल होने का न्योता दिया गया। सभा में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह, छाजूराम रावत, एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह और बिजली उपभोक्ता मंच के जिला प्रधान डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने विचार रखे। वक्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी रोकने, फसलों की एमएसपी पर खरीद, किसानों को लाभकारी मूल्य, कर्जमाफी, सिंचाई व्यवस्था और बिजली निजीकरण रोकने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। साथ ही खाली पदों पर स्थायी भर्ती और मंडियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed