{"_id":"59b8320d4f1c1bee7f8b6537","slug":"101505243661-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्णा स्कूल के विद्यार्थी करेंगे शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्णा स्कूल के विद्यार्थी करेंगे शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ के शतरंज के खिलाड़ी यमुनानगर में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कोच सोमदत्त शर्मा ने बताया कि शतरंज की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 14 सितंबर को यमुनानगर में आयोजित की जाएगी। जिसमें स्कूल के अंडर-14 आयु वर्ग में नितिन, सुमित और तनुज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने कहा कि शतरंज वह खेल है, जिसमें जीत और हार खिलाड़ी के निर्णय पर निर्भर करता है। इस अवसर पर स्कूल प्राध्यापक वीरेंद्र सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल के पीआरओ सुधीर यादव, संदीप कुमार, देवेंद्र शेखावत, प्रवीन कोथल आदि उपस्थित थे।