{"_id":"59aef4244f1c1baf078b4724","slug":"101504637988-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी के सीजन में भी उपलब्ध कराएं महेंद्रगढ़ को पानी : डॉ. अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी के सीजन में भी उपलब्ध कराएं महेंद्रगढ़ को पानी : डॉ. अभय
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ स्थित निवास पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में काम कर रही सिंचाई सलाहकार एवं निगरानी कमेटी के अब तक किए कार्यों की सीएम ने समीक्षा की। मुख्यमंत्री के साथ लगभग 45 मिनट चली इस बैठक में क्षेत्र के अन्य विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा हुई।
बैठक में नांगल चौधरी विधायक ने इस वर्ष दक्षिणी हरियाणा में बारिश के मौसम में नहरों में हुई पर्याप्त सप्लाई का ब्योरा दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में दिया गया नहरी पानी क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में सुधार कर सकता है। इसके बावजूद रबी के सीजन में बोई जाने वाली सरसों, चना और गेहूं की फसल के लिए जरूरी नहरी पानी उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले में सिंचाई के अतिरिक्त पेयजल और जोहड़ों में भरे जाने वाले अतिरिक्त पानी के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री से मांग की कि महेंद्रगढ़ कैनाल के एक और दो नंबर पंप हाउस से महेंद्रगढ़ के लिए वर्तमान निर्धारित 550 क्यूसेक पानी की मात्रा को बढ़ाकर 900 क्यूसेक किया जाए। इससे रबी की फसल के दौरान पानी मिलने के साथ पीने के पानी और जोहड़ों में भी सर्दी के दौरान पानी उपलब्ध करवाया जा सके। इसका प्रस्ताव शीघ्र सरकार को भेजा जा रहा है। डॉ. यादव ने उम्मीद की कि शीघ्र ही इस विषय में सरकार निर्णय लेगी। अभय सिंह ने लॉजिस्टिक हब के लिए खरीदी गई जमीन के बीच में बची हुई जमीन के बदले भू-स्वामियों हब के क्षेत्र से बाहर उसी गांव या साथ के गांव में वैकल्पिक जमीन देकर लॉजिस्टिक हब की जमीन को एकत्रित करके आगामी विधानसभा सत्र में लाए जाने वाले कानून के प्रारूप पर भी चर्चा की गई। इसके माध्यम से बीच के बचे हुए किसानों की जमीन के बदले जमीन देकर हब क्षेत्र को सुनिश्चित करने के बाद इसी वर्ष के अंत तक इसके शिलान्यास की योजना पर तेजी से आगे बढ़ने की योजना पर भी विचार किया गया।
नांगल चौधरी के विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष मेडिकल कॉलेज की पुरानी मांग रखेते हुए कहा कि यह केवल एक मांग न होकर क्षेत्र की आवश्यकता है। इसे पूरा करना जनहित में सरकार का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने इस विषय में विभाग से परामर्श के बाद शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस दौरान नारनौल शहर के प्रस्तावित बाईपास पर भी चर्चा हुई।