{"_id":"5929c9664f1c1b4b52535c5c","slug":"10-result-school-gate-lock-beo-tracher-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम खराब आने पर ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम खराब आने पर ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
स्कूल को ताला लगाने के बाद ग्रामीणों को समझाती पुलसि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा गत दिवस जारी कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम खराब आने पर नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय छितरौली के मुख्य गेट को ताला लगा दिया। गांव छितरौली, उच्चत और झाड़ली के ग्रामीणों ने इस दौरान तीन शिक्षकों के तबादले की मांग भी की। सूचना पर पहुंची कनीना पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर ताला खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे। लगभग दो घंटे बाद खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला मौके पर पहुंचकर शिक्षकों के तबादले का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने और स्कूल के मुख्य द्वार का ताला खोला।
ग्रामीणों का कहना है कि अध्यापक पढ़ाई कम राजनीति ज्यादा करते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। तीन अध्यापकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने स्कूल का माहौल खराब कर रखा है इसकी वजह से स्कूल में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब की बार दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है।
बीईओ के समक्ष रखी तीन अध्यापकों के तबादले की मांग
बीईओ राजबाला के सामने छितरौली, उच्चत व झाड़ली के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत छितरौली के लेटर पैड पर प्रस्ताव लिखकर मांग की कि सुरेश कुमार कार्यवाहक मुख्य अध्यापक जसवंत सिंह, एसएस अध्यापक एवं अशोक कुमार पीटीआई की बदली की जाए। इस प्रस्ताव पर उच्चत और झाड़ली के सरपंच महावीर सिंह और भगवत दयाल ने भी अपनी सहमति जताई। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पीटीआई अशोक कुमार का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया जाएगा और वो सोमवार से इस स्कूल में नहीं आएंगे। इसके अलावा अन्य दो अध्यापकों को ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद तबादला कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने हिन्दी अध्यापक को जल्दी स्कूल में भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा
कार्यवाहक मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि कक्षा दसवीं कुल 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 3 पास हुए, 2 कपार्टमेंट तथा 20 फेल हुए हैं। उन्होंने बताया कि गणित में 25 में से 20, एसएस में 25 में से 13, हिन्दी में 25 में से 16, विज्ञान में 25 में से 5, अंग्रेजी में 25 में से 9, संस्कृत में 7 तथा शारीरिक शिक्षा में 18 में से 18 पास हुए हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष स्कूल का कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 62.5 प्रतिशत था।
खराब परीक्षा परिणाम के कारण
स्कूल के कार्यवाहक मुखिया सुरेश कुमार ने बताया कि पहले शिक्षा बोर्ड दो परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट घोषित करता था जबकि अब कि बार से एक परीक्षा में फेल होने वाले को कंपार्टमेंट घोषित किया है। इसके अलावा बच्चों को पढ़ाई ना करने पर दंड भी नहीं दे सकते क्योंकि ऐसा करने पर उनके अभिभावक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इसकी वजह से छात्र पढ़ाई के प्रति लापरवाह होते हैं और परीक्षा परिणाम खराब आने पर अध्यापकों को दोषी ठहराया जाता है।
-------------
ग्रामीणों ने अध्यापकों की आपसी गुटबाजी व खराब परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी की थी। जिसको खण्ड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर खोल दिया गया है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दी जाएगी। -सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, गांव छितरौली
----------------
अध्यापकों को गुटबाजी न करते हुए छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। मेरे गांव से बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल आते हैं। छात्रों की पढ़ाई के साथ लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
-सरपंच महाबीर सिंह, गांव उच्चत
ग्रामीणों द्वारा स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी की सूचना पर मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाते हुए ताला खुलवाया। स्कूल कार्यालय में ग्रामीणों की समस्या भी सुनीं और उनकी शिकायत लिखित में ली। ग्रामीणों ने तीन अध्यापकों का तबादला करने की मांग की है। पीटीआई का शनिवार को ही तबादला कर दिया है और शेष दो अध्यापकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद तबादला किया जाएगा। हिंदी अध्यापक के रिक्त पद को भी जल्दी भरा जाएगा। -राजबाला, खंड शिक्षा अधिकारी, कनीना