{"_id":"6ab82f72f77c3aad34083495","slug":"10-drains-to-be-built-at-a-cost-of-3-crore-relief-from-monsoon-waterlogging-expected-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145868-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन करोड़ से बनेंगे 10 नाले, बारिश में जलभराव से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन करोड़ से बनेंगे 10 नाले, बारिश में जलभराव से राहत की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो नंबर-15बड़ा तालाब के पास शुरू किया गया नाले का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बरसात में जलभराव की समस्या से परेशान शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए 10 नालों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कार्यों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। परिषद ने संबंधित कार्यों के वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। बड़े तालाब के पास बनने वाले नाले का काम शुरू हो चुका है, जबकि अन्य स्थानों पर भी जल्द निर्माण शुरू होगा।
नालों का निर्माण उन क्षेत्रों में किया जाएगा, जहां हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है। पार्क रोड गली में जलभराव सबसे गंभीर समस्या है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने के साथ दुकानों तक पानी पहुंच जाता है। अब यहां 40 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी कचहरी मार्ग पर भी 18 लाख रुपये की लागत से स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण होगा।
इन स्थानों पर बनेंगे नाले
वार्ड दो की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 17 लाख, मोड़ावाला मंदिर के पीछे 40 लाख, दिल्ली की ढाणी में 10 लाख, जलमहल से ताजीपुर तक 32 लाख, वार्ड 14 में 40 लाख, बड़े तालाब के पास 40 लाख, नीरपुर की फिरनी में 17 लाख और महेंद्रगढ़ रोड पर नूनी मोड़ के पास 42 लाख रुपये की लागत से नाले बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन:
शहर में बरसाती पानी की निकासी को लेकर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से दस स्थानों पर नालों का निर्माण कार्य होगा। इन नालों के निर्माण से आमजन को काफी राहत मिलेगी। नालों का वर्क ऑडर हो चुका है और जल्द सभी स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।