फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 buses sent for the rally; additional buses ran on the routes.

Mahendragarh-Narnaul News: रैली के लिए 10 बसें भेजीं, रूटों पर दौड़ीं अतिरिक्त बसें

Thu, 08 Oct 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
10 buses sent for the rally; additional buses ran on the routes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गुरुग्राम में आयोजित रैली के लिए महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रोडवेज विभाग की ओर से 10 बसें भेजी गईं। बसों को रैली ड्यूटी में लगाए जाने के कारण कुछ रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित रूटों पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की।
विभाग के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से गुरुग्राम में आयोजित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए प्रदेश के विभिन्न सब डिपो से बसों की मांग की गई थी। इसके तहत महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से अटेली, सतनाली, सेहलंग और भोजावास रूट की एक-एक बस समेत कुल 10 बसें गुरुग्राम भेजी गईं। इन बसों का इस्तेमाल रैली में शामिल होने वाले लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रैली के कारण नियमित बस सेवा प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित रूटों पर वैकल्पिक और अतिरिक्त बसें चलाई गईं। इससे दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कम से कम परेशानी हो। अधिकारियों के अनुसार बसों की व्यवस्था यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखकर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed