फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Legal and clinics will be the 15th in Sub Sarasa

उपमंडल की 15वीं लीगल एंड क्लीनिक बनेगी सारसा में

Tue, 21 Jan 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा Updated Tue, 21 Jan 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
Legal and clinics will be the 15th in Sub Sarasa

विज्ञापन




जिला विधिक  सेवाएं प्राधिकरण की ओर से उपमंडल पिहोवा में 15वीं लीगल एंड क्लीनिक गांव सारसा में बनाई जा रही है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्तरा 24 जनवरी को गांव सारसा की नई लीगल एंड क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे।

अहम पहलू यह है कि पूरे देश में एनएएलएसए के कार्यकारी चेयरमैन एवं सुप्रीमकोर्ट के न्यायाधीश आरएम लोधा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश के हर तालुक के एक गांव में 24 जनवरी को नई लीगल एंड क्लीनिक की गतिविधियों को देखेंगे।     
विज्ञापन


जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग ने बताया कि विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने तथा सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए सारसा गांव में नई लीगल एड क्लीनिक स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कुरुक्षेत्र में 20 व उपमंडल पिहोवा में 14 लीगल एंड क्लीनिक पहले से ही कार्यरत है। इस नई क्लीनिक से जिला में लीगल एंड क्लीनिक की संख्या 35 हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि गांव के लोगों के आपसी झगड़ों को सांझे प्रयासों से निपटाने, लोगों की समस्याओं का समाधान करने, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड, मनरेगा आदि योजनाओं की जानकारी देने के लिए विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से सारसा गांव में 24 जनवरी को नई लीगल एड क्लीनिक स्थापना कर दी जाएगी।

इस नई लीगल एंड क्लीनिक का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बतरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुरेश कौशिक, पीएलवी राजेंद्र कुमार और सुनील कुमार इस लीगल एड क्लीनिक पर 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक  बैठेंगे। गांव सारसा की लीगल एड क्लीनिक का मार्च माह तक का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।


इस शेड्यूल के अनुसार गांव सारसा में 26 जनवरी, 2 फरवरी, 9 फरवरी, 16 फरवरी, 23 फरवरी, 2 मार्च, 16 मार्च, 23 मार्च व 30 मार्च को लीगल एड क्लीनिक में अधिवक्ता व पीएलवी सुबह 10 बजे से एक बजे तक बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed