{"_id":"69bef67985757a56840a7b8b","slug":"youth-should-leave-the-donkey-route-and-go-abroad-on-the-basis-of-their-skills-naveen-jindal-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-151949-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंकी रूट छोड़ स्किल के दम पर विदेश जाएं युवा : नवीन जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंकी रूट छोड़ स्किल के दम पर विदेश जाएं युवा : नवीन जिंदल
Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवाओं को सम्मानित करते सांसद नवीन जिंदल। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से नवीन अवसर पहल के एक वर्ष पूर्ण होने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद ने युवाओं और छात्राओं के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कौशल प्रशिक्षण पर संवाद करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीक के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर नव्या नवेली नंदा और सम्यक चक्रवर्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद ने युवाओं से कहा कि एआई आज हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है लेकिन इसका सही उपयोग तभी संभव है जब युवाओं के पास उचित प्रशिक्षण और समझ हो। उन्होंने युवाओं को डंकी रूट जैसे जोखिमपूर्ण रास्तों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि स्किल आधारित शिक्षा के माध्यम से विदेशों में रोजगार प्राप्त करें जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन मिल सके।
उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से संचालित स्किल सेंटरों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी कौशल, भाषा प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से 108 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने पहल की सराहना की। उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने 108 फीट तिरंगा स्थापित करने की घोषणा का भी स्वागत किया।
इस दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स, सेंटर ऑफ जॉब्स एंड इंटरनेशनल मोबिलिटी और सेंटर फॉर लैंग्वेज एंड वर्कप्लेस स्किल्स जैसी नई योजनाओं का शुभारंभ किया।
फाउंडेशन के डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च तक पांच हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य पूरा किया जा रहा है जबकि अगले वर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करने की योजना है। इसके अलावा क्षेत्र के प्रमुख कॉलेजों में नवीन अवसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे।