फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New controversy: Previously removed sanitation workers reinstated; 44 employees hired during the strike dismissed.

नया विवाद : पहले हटाए गए सफाई कर्मियों को ड्यूटी सौंपी और हड़ताल के समय लगाए 44 कर्मचारी हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
New controversy: Previously removed sanitation workers reinstated; 44 employees hired during the strike dismissed.
कुरुक्षेत्र। सफाई कर्मचारियों का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को उस समय विवाद ने नया रूप ले लिया जब सात दिन के आंदोलन के बाद पहले हटाए गए कर्मचारी ड्यूटी पर लिए गए और आंदोलन के दौरान लगाए गए 44 कर्मचारियों को हटा दिया गया। अब हटाए गए कर्मचारी सड़क पर उतर आए और आंदोलन का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

सरकार से सहमति के बाद 150 से अधिक सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों द्वारा ड्यूटी पर लिए जाने से इन्कार कर दिया गया था, जिसके चलते वे आंदोलन पर उतर आए थे। एक सप्ताह तक आंदोलन चलाए जाने के बाद आखिरकार शुक्रवार को इन्हें ड्यूटी पर ले लिया गया लेकिन हड़ताल के दौरान टिप्पर चालक व सहायक के तौर पर लगाए गए 44 कर्मचारियों को हटा दिया गया। सुबह ही पहले आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को ड्यूटी सौंप दी गई और वे दिन भर काम करते रहे वहीं उनकी जगह हटाए गए कर्मचारी सड़क पर उतर आए और जमकर रोष जताया। कर्मचारियों ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के आवास के साथ-साथ जिला सचिवालय में भी रोष प्रकट किया और डीएमसी अमन वर्मा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन



नियमित नौकरी के लिए रखे गए, दस्तावेज भी जमा कराए
हटाए गए निशु, रवि कुमार, एकलव्य, गुरबचन सिंह, रणधीर सिंह, विकास, अक्षय कुमार व ओमप्रकाश सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि जब सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे तब उन्हें टिप्पर चलाने के लिए ड्यूटी पर लिया गया था। उन्हें लगातार नौकरी पर रखे जाने का भरोसा दिया गया था और सभी दस्तावेज भी जमा कराए थे लेकिन अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अगर उन्हें फिर से ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्यूटी पर लिए 12 कर्मचारियों पर भी संशय : सुनील लोहाट
नगर पालिका कर्मचारी संघ थानेसर इकाई के प्रधान सुनील लोहाट का कहना है कि पहले हटाए गए सभी कर्मचारियों को शुक्रवार सुबह से ही ड्यूटी पर ले लिया गया और उनकी हाजिरी भी शुरू कर दी गई लेकिन 12 कर्मचारियों को लेकर शाम को संशय बन गया है। इन कर्मचारियों की शाम को हाजिरी नहीं भरवाई गई। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को जारी रखने में जालसाजी की तो फिर से आंदोलन करने से नहीं चूकेंगे।



अब नहीं रहा विवाद, सफाई कार्य सुचारू
नगर परिषद के ईओ राजेश कुमार का कहना है कि अब ड्यूटी पर लिए जाने को लेकर सफाई कर्मचारियों का विवाद नहीं रहा है। सफाई कार्य भी सुचारू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed