फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another swine flu patient detected, tally reaches 19; district lacks testing kits.

Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, आंकड़ा 19 पहुंचा, जिले में जांच किट नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Another swine flu patient detected, tally reaches 19; district lacks testing kits.
कुरुक्षेत्र। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और केस मिलने से संक्रमित मरीजों की संख्या 19 हो गई है। इनमें चार अभी उपचाराधीन हैं, जबकि 15 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि जिलें में संक्रमण की जांच के लिए अब तक किट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए आदेश मेडिकल कॉलेज या कल्पना चावला अस्पताल, करनाल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में बुधवार को एक नया मरीज संक्रमित मिला और एक मरीज अस्पताल में भर्ती हुआ। जिले में अब तक सामने आए 19 संक्रमितों में से 15 स्वस्थ हो चुके हैं। चार मरीजों का उपचार चल रहा है। वर्तमान में जिन क्षेत्रों से मामले सामने आए हैं, उनमें हरिगढ़ भोराख, रामसरन माजरा, दीग और गोबिंदगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन



संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर भेज रही टीमें

स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। संदिग्ध मरीज मिलने पर उनका नमूना लिया जाता है और जांच के लिए बाहर भेजा जाता है। जिले में जांच किट नहीं होने के कारण स्थानीय स्तर पर नमूने की जांच नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार और निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। जहां भी संदिग्ध मरीज मिल रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है और जरूरत के अनुसार नमूने लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही हैं। वहीं मरीजों के संपर्क में आए लोगों और संबंधित क्षेत्र में लक्षण वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed