फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women showed enthusiasm in planting saplings, planted 28 thousand saplings in seven blocks

Kurukshetra News: पौधे रोपित करने में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, सात ब्लाकों में रोपे 28 हजार पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Women showed enthusiasm in planting saplings, planted 28 thousand saplings in seven blocks
कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में पौधारोपण करती महिलाएं और खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार।
कुरुक्षेत्र। गांवाें की धरा को हरा भरा बनाने के लिएअब महिलाओं ने बीड़ा उठा लिया है। एक पेड़ विश्वास का अभियान के अंतर्गत गांव की महिलाएं अब तक 28 हजार पौधे रोपित कर चुकी हैं। हालांकि पूरे प्रदेश में दो लाख और जिले में 14 हजार 700 पौधे लगाए जाने थे, लेकिन हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं की ओर से अब तक चार हजार पौधे हर ब्लॉक में लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिलेभर की 2700 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की ओर से सात ब्लॉकों में 2100 पौधे लगाए जाने थे लेकिन महिलाओं की पौधरोपण के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए पौधों की संख्या को बढ़ाया गया। हरियाणा आजीविका मिशन की ओर से बांटे गए सात ब्लॉकों में अब प्रत्येक ब्लॉक में चार हजार पौधे रोपित किए जा चुके हैं। वहीं महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की ओर से गांव-गांव किए गए पौधरोपण के पश्चात अब पौधों के पालन पोषण और उनकी देखभाल में भी महिलाओं का योगदान रहेगा।
विज्ञापन




पेड़ है तो जीवन है : अनुराधा
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला अनुराधा का कहना है कि पेड़ है तो जीवन है। पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन के कारण ही हम सांस ले पाते हैं। पेड़ों से हमें फल, फूल प्राप्त होते हैं। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाले कल को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका : सुरेश
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला सुरेश कुमारी ने बताया कि आज के समय में लगाए गए पौधे आने वाले कल में बच्चों को जीवन प्रदान करेंगे। पर्यावरण में फैल रहे प्रदूषण को कम करने में पेड़ों का अहम भूमिका होती हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए ताकि हम पर्यावरण को बचा सके।




महिलाओं ने दिखाई रुचि : गौरव
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण में अधिक रुचि दिखाई। एक पेड़ विश्वास का अभियान के अंतर्गत अब तक जिले भर में 28 हजार पौधों महिलाओं की ओर से रोपित किए जा चुके हैं।

कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में पौधारोपण करती महिलाएं और खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार।

कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में पौधारोपण करती महिलाएं और खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार।

कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में पौधारोपण करती महिलाएं और खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार।

कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर में पौधारोपण करती महिलाएं और खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed