फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women police launched awareness campaign in Salpani

Kurukshetra News: महिला पुलिस ने सलपानी में चलाया जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Women police launched awareness campaign in Salpani
इस्माईलाबाद। जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर महिला जागरूकता अभियान के मद्देनजर सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल सलपानी में विद्यार्थियों को महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम ने लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। सेफ सिटी टीम की कॉन्स्टेबल हरजीत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से दुर्गा-शक्ति एप लॉन्च किया गया है। इसका लाल बटन दबाने से शीघ्र ही पुलिस मदद मिलेगी। इसलिए वे दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन-1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed