फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Without understanding the importance of cleanliness, one cannot get rid of diseases.

स्वच्छता के महत्व को नहीं समझे बगैर बीमारियों से छुटकारा नहीं पा सकते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Without understanding the importance of cleanliness, one cannot get rid of diseases.
जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय भूमि जल बोर्ड उत्तर पश्चिम क्षेत्र चंडीगढ़ द्वारा स्वच्छ भारत और जल बचाओ अभियान के तहत वीरवार को रामसरन माजरा में स्वच्छता एवं जल बचाओ जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें कई ग्रामीणों ने भाग लिया। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के आदित्य शर्मा ने कहा कि जब तक हम स्वच्छता के महत्व को नहीं समझेंगे तब तक हम बीमारियों से छुटकारा नहीं पा सकते। हमें अपने तालाबों, कुओं व पानी के अन्य प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण करना होगा ताकि हमारा भूमिगत जल स्तर और नीचे न जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों की सफाई केवल पंचायतों या सफाई कर्मचारियों से संभव नहीं है इसमें लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि आज भूमिगत पानी के अत्यधिक दोहन के कारण जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण यह क्षेत्र डार्क जोन में आ गया है। यदि हम पानी को इसी प्रकार बर्बाद करते रहे तो हमारी आने वाली पीढ़ी पानी के लिए तरसेगी। हमें पानी उतना ही प्रयोग करना चाहिए, जितने की हमें जरूरत हो। उन्होंने लोगों से पुराने कुओं, तालाबों, बावड़ी आदि का संरक्षण करने और वर्षा का अधिक से अधिक पानी भूमि में रिचार्ज करने का आह्वान किया। इस मौके पर रवि प्रकाश, इरादा एनजीओ के राजपाल पांचाल, देवेंद्र सैनी,जसबीर सिंह, सुरेश सैनी, राजेंद्र सैनी, गुलशन कुमार, जगदीश चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed