{"_id":"698790f758e4a9128d05b1b9","slug":"winning-students-were-honored-at-gurukul-kurukshetra-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149762-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरुकुल कुरुक्षेत्र में विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रभातफेरी के आयोजक अरोड़ा परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते श्री कृष्ण
Link Copied
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र की बाल सभा में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के दौरान विभिन्न अंतर-सदनीय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जीके क्विज प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से कक्षा आठवीं बी के दिव्य प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं एनएम के सीमंत और कक्षा 10वीं ए के आर्यन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वोकल वर्ग में स्वस्तिक, शास्वत व देवांश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सीनियर वोकल वर्ग में रितिक, शौर्य और वत्सल ने पुरस्कार प्राप्त किए। वाद्य संगीत प्रतियोगिता में हेमांग और अर्पित ने अपनी संगीत प्रतिभा से निर्णायकों को प्रभावित किया। हिंदी भाषण (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वासपूर्ण व प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। जूनियर वर्ग में कार्तिक सांगवान, सिद्धार्थ और प्रत्युष विजेता रहे। सीनियर वर्ग में काव्यांश, मोहित और हर्षवर्धन ने अव्वल स्थान प्राप्त किए। गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने और गुरुकुल कुरुक्षेत्र व अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।