{"_id":"67e1bf4210bf7412d40c52fb","slug":"wheat-procurement-will-begin-from-april-1-preparations-in-full-swing-in-grain-markets-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-133232-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, अनाजमंडियों में तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, अनाजमंडियों में तैयारियां जोरों पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं की फसल पकाई के करीब पहुंचने लगी है, जिसके चलते सरकारी तौर पर एक अप्रैल से खरीद शुरू होनी है। हालांकि मौसम में चल रहे बदलाव को देख अनाजमंडियों में आवक अप्रैल माह के पहले हप्ते के बाद ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन प्रशासनिक तौर पर तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं।
अनाजमंडियों को दुरूस्त किया जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर कहीं सड़कों की मरम्मत व निर्माण तो कहीं फड़ बढ़ाए जा रहे हैं। यहां तक कि पेयजल से लेकर सीवरेज व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है। दावा है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
प्रशासनिक तौर पर 23 अनाजमंडियों व केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी, जिसके लिए आढ़तियों के पास बारदाना पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। खाद् एवं पूर्ति विभाग ने इस बार पिछले सीजन में हुई कुल आवक पांच लाख 70 हजार मीट्रिक टन से पांच हजार ज्यादा का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
मंडियां न हो जाम, खुले में भी गेहूं को किया जाएगा स्टॉक
अनाजमंडियों में हर बार उठान की समस्या का किसानों से लेकर आढ़तियों को भी सामना करना पड़ा। इस बार इससे राहत की उम्मीद जगी है। एफसीआई ने अब खाद् एवं पूर्ति विभाग को खुले में स्टॉक किए जाने की अनुमति दे दी है। वहीं उठान के लिए 27 व 28 मार्च को टेंडर खोले जाने हैं।
तीन एजेंसियों को सौंपा खरीद का जिम्मा
इस बार अनाजमंडियों में गेहूं खरीद के लिए हैफेड, वेयर हाउस कॉर्पोरेशन व खाद् एवं पूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं अनाजमंडियों में व्यवस्था बेहतर बनाए जाने के लिए मार्केटिंग विभाग के सचिवों को पत्र भी लिखा जा चुका है।
किसी भी स्तर पर किसानों को नहीं आने दी जाएगी परेशानी : सुरेंद्र सिंह
जिला खाद् एवं पूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी का कहना है कि किसी भी स्तर पर गेहूं खरीद के दौरान किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। एक अप्रैल से सरकारी तौर पर खरीद शुरू होेनी है और इससे पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएंगी। संभावना यही है कि अप्रैल माह के पहले हप्ते के बाद ही आवक शुरू होगी। इस बार गेहूं की भाव 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
बॉक्स 37
शौचालय से लेकर सीवरेज तक की सफाई : हरजीत सिंह
थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि गेहूं खरीद के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। शौचालय से लेकर सीवरेज लाइन तक की सफाई की जा रही है। यहां किसानों व आढ़तियों के लिए पेयजल व अन्य समुचित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि गेहूं तय मानक अनुसार सुखा कर ही लाएं और मंडी में प्रवेश करते ही गेट पास कटवाएं। गेहूं बिक्री में किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।