फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Weather condition: Fog remained till afternoon, vehicles crawled due to low visibility

हाल-ए-मौसम : दोपहर तक छाया रहा कोहरा, कम दृश्यता में रेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Weather condition: Fog remained till afternoon, vehicles crawled due to low visibility
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा। विज्ञ
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की ठंड से पूरी तरह लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह और शाम को ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। उधर रही सही कसर कोहरा और शीतलहर पूरी रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। कोहरे के कारण बसें व ट्रेनें लगातार अपने गंतव्य तक देरी से पहुंच रही हैं। शनिवार को भी घना कोहरा रहा, जिसका असर दोपहर तक जारी रहा जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को कोहरा दोपहर तक छाया रहा जिससे दृश्यता कम रही और सड़कों पर हादसे की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

कोहरे के चलते कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं तो कई गाडियां रद्द भी रहीं। पूरे दिन शीतलहर चलती रही जिससे लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। दोपहर एक बजे के बाद शहर में हल्की धूप खिलने पर लोगों को कुछ राहत मिल पाई। लोग पवित्र ब्रह्मसरोवर सहित अन्य सार्वजनिक स्थालों पर धूप का आनंद लेते नजर आए। शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज की गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी घना कोहरा और बादल छाए रहने के आसार है।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा। विज्ञ

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा। विज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed