{"_id":"6aff675998b89913e502e2ae","slug":"we-will-raise-awareness-among-farmers-about-new-technologies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164282-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नई तकनीकों से किसानों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नई तकनीकों से किसानों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईएफटीएम कुंडली के 26 विद्यार्थी विलेज एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत गांव किरमिच में ग्रामीण विकास में सहयोग करेंगे। सहायक प्रोफेसर डॉ. जोरावर बूरा और पुष्कर दत्त के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की टीम 10 दिवसीय प्रवास पर गांव पहुंची है।
इस दौरान विद्यार्थी किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक खाद्य उत्पादों और उद्यमिता की संभावनाओं की जानकारी जुटाएंगे।
विद्यार्थी किसानों और युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य संरक्षण, उत्पादों का मूल्य संवर्धन, गुणवत्ता सुधारने और शेल्फ लाइफ बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों से जागरूक करेंगे साथ ही स्थानीय खाद्य उत्पादों के विकास, लघु खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रत्येक सेमेस्टर में 10 से 12 दिन गांव में रहकर व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है।