Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The trainee guide learned about the significance of pilgrimage sites.

Kurukshetra News: प्रशिक्षु गाइड ने जाना तीर्थों का महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The trainee guide learned about the significance of pilgrimage sites.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) की ओर से प्रशिक्षु पर्यटक गाइड को 48 कोस भूमि के तीर्थों के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराने के लिए आयोजित पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा का समापन हो गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन प्रशिक्षुओं ने श्रीकृष्ण संग्रहालय सहित विभिन्न प्राचीन तीर्थों का भ्रमण कर पौराणिक संदर्भों और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी हासिल की। यात्रा के दौरान प्रशिक्षुओं ने हथीरा के बाला सुंदरी मंदिर, कोयर के कौशिकी तीर्थ, सीतामाई के वेदवती तीर्थ, बरास के आरोग्य एवं मनोजव तीर्थ, बस्तली की व्यास स्थली, निसिंग के मिश्रक तीर्थ, बहलोलपुर के पराशर तीर्थ और हथलाना के रामशरण तीर्थ का भ्रमण किया, इसके अलावा पाड़ा के पंचदेव तीर्थ, सालवन के दशाश्वमेध तीर्थ और असंध स्थित जरासंध के टीले का भी अध्ययन किया। प्रशिक्षुओं ने तीर्थ समितियों की भूमिका, स्थलों की देखरेख, व्यवस्थाओं और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन का अनुभव किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की श्रद्धा और भक्ति को भी करीब से जाना। देर शाम केडीबी कार्यालय पहुंचने पर 48 कोस तीर्थ विकास एवं निगरानी समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान ने दल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं से इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक विरासत का गहन ज्ञान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed