फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vehicle parking started at Kurukshetra railway station

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर शुरु हुई वाहन पार्किंग

Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parking started at Kurukshetra railway station
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग का ठेका होने से जहां अब यात्रियों को वाहन पार्क करने में सुविधा रहेगी। वहीं स्टेशन से वाहनों की होने वाली चोरियों पर भी लगाम लगाई जा सकेगी। स्टेशन पर वाहन पार्किंग को लेकर निजी कंपनी के साथ रेलवे की ओर से ठेका किया जा चुका है।
विज्ञापन


वाराणसी की तर्ज पर बनने वाले कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग कोरोना काल से बंद थी, जिसके चलते यात्रियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। पार्किंग का ठेका न होने के कारण हर रोज वाहन चोरी के मामले देखने को मिल रहे थे। हालांकि पांच महीने पहले भी निजी कंपनी के साथ ठेका तय किया जा रहा था, जो कि ट्रायल के दौरान फैल हो गया था, जिससे वाहन पार्किंग फिर से बंद हो गई थी। वाहन पार्किंग में चोरी की बढ़ती वारदातों के चलते अमर उजाला की ओर से खबर भी प्रकाशित की गई थी, जिसके चलते अब रेलवे प्रशासन फिर से हरकत में आया और स्टेशन पर स्थित वाहन पार्किंग का ठेका तय किया गया।
विज्ञापन


हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से वाहन पार्किंग को लेकर कई बार टेंडर भी निकाले गए, लेकिन कोरोना काल से लेकर अब तक निजी कंपनी से ठेका तय नहीं हो पा रहा था, जिसका कारण ठेकेदारों की दिलचस्पी न दिखाना भी रहा है, जबकि कुछ ठेकेदारों ने ठेके के लिए आवेदन भी किए। वे ठेके के नियमों को पूरा नहीं कर पा रहे थे, जिससे ठेका प्रक्रिया भी लगातार प्रभावित होती रही। अब फिर से निविदा निकाल कर निजी कंपनी से ठेका तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार अजय कुमार का कहना है कि रेलवे के साथ स्टेशन की वाहन पार्किंग का ठेका हो चुका है, इससे अब यात्रियों को फायदा मिलेगा। वाहन पार्किंग में अब यात्री 10 रुपये में जहां दो पहिया वाहन पार्क कर सकेंगे तो वहीं चार पहिया वाहन के लिए 50 रुपये 24 घंटे के लिए निर्धारित किए गए है। अब पार्किंग शुरु होने से वाहन चोरियां नहीं हो पाएगी।



बॉक्स
वाहन चोरी पर लगेगी लगाम : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि वाहन पार्किंग कोरोना काल से बंद है, लेकिन अब इस पार्किंग का टेंडर निजी कंपनी के साथ हो चुका है। अब यात्रियों को वाहन चोरी से निजात मिल सकेगी। स्टेशन पर पिछले काफी समय से वाहन चोरी की वारदातों की शिकायतें मिल रही थी, इससे अब यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed