फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Minister of State Sahu reached Kurukshetra, observed the pilgrimage and religious places of the holy city

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री साहू, धर्मनगरी के तीर्थ और धार्मिक स्थलों का किया अवलोकन

Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Sahu reached Kurukshetra, observed the pilgrimage and religious places of the holy city
कुरुक्षेत्र।  केन्द्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्यमंत्री तोखन साहू का स्वागत करते अ​धिकारी। विज्
कुरुक्षेत्र। पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश विश्वभर को शांति का संदेश दे रहे हैं, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। इन उपदेशों का अनुसरण करके मनुष्य अपने जीवन को धन्य बना सकता है। यह कहना है केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले राज्यमंत्री तोखन साहू का।
विज्ञापन


वे देर शाम बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री का पिपली पैराकिट पहुंचने पर जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने स्वागत किया और केंद्रीय राज्यमंत्री ने पिपली पैराकिट में अधिकारियों से बातचीत कर केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक लिया। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में माथा टेका और पीठाधीश्वर पंडित सतपाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ब्रह्मसरोवर और गीता स्थली ज्योतिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर हजारों वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर कर्म करने का संदेश दिया। इस पावन धरा पर देश के हर नागरिक को पहुंच कर पवित्र ग्रंथ गीता स्थली के स्थल को देखना चाहिए और उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पावन धरा के ब्रह्मसरोवर, बाण गंगा और ज्योतिसर जैसे तीर्थों में स्नान करके पुण्य की प्राप्ति की जा सकती है। इस पावन धरा पर पूरे देश के नागरिकों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना करने आए हैं। इस पावन धरा से पवित्र ग्रंथ गीता का ज्ञान लेकर हर व्यक्ति को अपने जीवन को धन्य बनाना चाहिए। इस पवित्र धरा को पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से सरकार विकसित करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed