पहले दिन ही उमंग ने जीता मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्शल आर्ट डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से रविवार को सैनी समाज भवन में तीन दिवसीय मार्शल आर्ट गेम्स का आयोजित किए। इसमेें ताइक्वांडो, कराटे और हेडो मार्शल आर्ट शामिल की गई है। इन प्रतियोगितों में एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रादौर के विधायक और ओलंपिक संघ हरियाणा के अध्यक्ष शाम सिंह राणा ने किया।
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, दिव्य राणा और ओलंपिक संघ हरियाणा के महासचिव नरेश मलिक, ौर सहसचिव राज कमल ढांडा विशिष्ठ थे। प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के मुकाबलों में 20 किलोग्राम से कम भार वर्ग में उमंग वर्मा ने प्रथम, लता करनाल द्वितीय और गुरनीत कौर पानीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 22 किलोग्राम में रिधिमा शर्मा करनाल ने पहला, कशिश फरीदाबाद ने दूसरा और तारुषी और रिधिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर डॉ. संदीप भल्ला, मनोज कुमार, गोविंद वर्मा, सुनील कुमार, शमशाद कुमार, देवेंद्र कुमार, रघुबीर गर्ग और हेमंज शर्मा मौजूद रहे।