फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kulwant Bhatti Honored with Kurukshetra Gaurav Award

Kurukshetra News: कुलवंत भट्टी को कुरुक्षेत्र गौरव पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kulwant Bhatti Honored with Kurukshetra Gaurav Award
कुरुक्षेत्र। श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब पिछले 54 वर्षों से रामलीला का मंचन कर रहा है। यह रामलीला आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक एकता की मिसाल है। इसमें सभी समुदाय के लोग मिलकर काम करते हैं। 75 वर्षीय कुलवंत सिंह भट्टी पिछले 54 वर्षों से हनुमान जी की भूमिका निभा रहे हैं। वे सिख धर्म से संबंधित होकर यह भूमिका निभाते हैं। युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा ने उन्हें हिंदू-सिख एकता की मिसाल बताया। कुलवंत सिंह भट्टी को अतिथियों और मंच के सदस्यों ने सम्मानित किया। उन्हें पगड़ी और 1100 रुपये देकर कुरुक्षेत्र गौरव पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके योगदान और भाईचारे की भावना के लिए दिया गया। इस अवसर पर संरक्षक मिलाप गुप्ता, चेयरमैन राजेंद्र गर्ग, प्रधान मास्टर सुंदर लाल, उप प्रधान गुलशन रतड़ा, महासचिव महेंद्र ठाकुर, सह सचिव राम अवतार मित्तल, कोषाध्यक्ष राहुल कालडा, महानिदेशक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी, निर्देशक राजेश बंसल, प्रबंधक रमेश शर्मा, सह प्रबंधक रमेश चुघ, आनंद वालिया, प्रवीण, हर्षदीप भट्टी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed