फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths snatched bikes under the pretext of lift from the farmer who is going to take medicines for the crop

फसल के लिए दवाई लेने जा रहे किसान से लिफ्ट के बहाने दो युवकों ने छीनी बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two youths snatched bikes under the pretext of lift from the farmer who is going to take medicines for the crop
दो युवकों द्वारा फसल के लिए दवाई लेने के लिए जा रहे किसान से लिफ्ट लेकर उसकी बाइक छीनने तथा किसान को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। गनीमत रही किसान को नागा साधुओं द्वारा बाहर निकाल लिया गया। गांव खेड़ी शहीदां निवासी रमेश सैनी पुत्र जयपाल ने बताया कि गत दिनों वह बाइक पर झांसा में फसल की दवाई लेने के लिए गया था। मारकंडा पुल के पास दो 20-22 साल के नकाबपोश युवकों ने उससे लिफ्ट मांगने का इशारा किया।
विज्ञापन

उनको देखकर उसने बाइक रोककर बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनको इस्माईलाबाद जाना है तथा उन्हें रास्ता मालूम नहीं है। मदद करते हुए उसने उनको अपनी बाइक पर बिठा लिया। कुछ दूर जाने पर एक युवक ने परने से गला दबाने का भरपूर प्रयास किया। जब उसने बाइक को रोका तो युवकों ने उससे मारपीट करके उसे नहर फेंक दिया तथा बाइक छीनकर फरार हो गए। उसके द्वारा शोर मचाने पर नागा साधुओं ने प्लास्टिक की पाइप फेंककर उसकी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed