{"_id":"67181e5589334918bd06cfb4","slug":"two-complaints-were-received-on-the-first-day-of-the-camp-set-up-in-ladwa-napa-both-resolved-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-125946-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा नपा में लगाए शिविर में पहले दिन पहुंची दो शिकायतें, दोनों का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा नपा में लगाए शिविर में पहले दिन पहुंची दो शिकायतें, दोनों का समाधान
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशों के अनुपालन में आमजन की शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के लिए मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नपा कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व योजना से संबंधित दो शिकायतें मिलीं, जिनका मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। मलिक ने कहा कि जरनैल सिंह बड़ाचपुर तथा मधु ग्रोवर मॉडल टाउन करनाल ने प्रॉपर्टी एवं डेवलपमेंट चार्ज से संबंधित अपनी समस्याएं नपा कार्यालय में अधिकारियों के सामने रखीं जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। समाधान शिविरों में पहुंचे जरनैल सिंह, मनजीत पपनेजा, रोहित कुमार आदि लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि यह समाधान शिविर नगरपालिका कार्यालय में प्रतिदिन प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, शिविर में प्रतिदिन सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे। जनता की शिकायतों को समझ कर उन्हें बिना किसी परेशानी के मौके पर ही निपटाया जाएगा, यदि किसी शिकायत का मौके पर समाधान करना संभव नहीं पाया गया तो उसके लिए तय समय सीमा प्राथी को बताई जाएगी और बताई गई तय समय सीमा का विवेकपूर्ण तरीके से पालन किया जाएगा। शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, स्वामित्व योजना सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।