{"_id":"66aae3c09f173e97a00d20a9","slug":"two-accused-of-attacking-two-people-including-sarpanch-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121895-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरपंच समेत दो लोगों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरपंच समेत दो लोगों पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। सरपंच सहित दो लोग पर हमला करने के अलग-अलग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य पर हमला करने के आरोपी आरोपी प्रदीप गिल उर्फ काला निवासी दयालपुर के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
पुलिस में 15 मार्च को दर्ज शिकायत में अमरजीत सिंह निवासी खानगढ़ ने बताया था कि वह गांव का सरपंच है। 15 मार्च को वह गांव में किसी सार्वजनिक काम में व्यस्त था। उसी समय 10-15 लोग उसके पास आए और गाली-गलौज करने लगे। उसके विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी नरेंद्र निवासी खानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य मामले में थाना केयूके में 22 जुलाई को दर्ज शिकायत में अमित कुमार निवासी दयालपुर ने बताया था कि 17 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ गांव में रेहड़ी पर अंडे खाने गया था। वहां उनकी गांव के ही कुछ युवकों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद एनआईटी गेट के पास दो बाइक पर आए तीन युवकों ने उन पर डंडों से हमला कर जख्मी कर दिया था। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रदीप गिल को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।