फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today the employees will protest half naked.

Kurukshetra News: आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Today the employees will protest half naked.
कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते रोहतक पीजीआई के अनुबंध कर्मचारी व अन्य संगठन के क
कुरुक्षेत्र। रोहतक पीजीआई में ठेका प्रथा खत्म कर रोजगार बचाने की मांग पर स्थानीय थीम पार्क में कर्मचारी धरने पर डटे हुए हैं। अनुबंध कर्मचारी शुक्रवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ठेकेदार की तरह काम कर रही है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहतक पीजीआई के 1271 कर्मचारी जोकि अनुबंध आधार पर काम करते थे, जून महीने से हड़ताल पर चल रहे हैं। एसोसिएशन की मांग है कि कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से जोड़ा जाए। प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने कहा कि तीन दिन पहले कुरुक्षेत्र डीसी से मिलकर मांगों पर चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

डीसी ने तीन दिन के अंदर मुख्यमंत्री या उच्च अधिकारियों से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया था। यह आश्वासन भी झूठा निकला। इसी रोष स्वरूप कुरुक्षेत्र में कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के हालात खराब होते जा रहे हैं, फिर भी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। एलसीएलओ यूनियन व जन संघर्ष मंच के पदाधिकारी धरना स्थल पर कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। इनमें प्रवीण, दीपक, सुदेश कुमारी व उषा शामिल रहे। इन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को पुरजोर समर्थन का एलान किया। इस अवसर पर सुरेंद्र, संजय, अनुज, संदीप, सुमित्रा, अंजू, सुमन, सुनीता व मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed