फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands of people will arrive from across the state, 450 buses deployed

Kurukshetra News: प्रदेशभर से पहुंचेंगे हजारों लोग, 450 बसें लगाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people will arrive from across the state, 450 buses deployed
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए केडीबी के मेला ग्राउंड में सजाया 
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों लोग पहुंचेंगे जिसके लिए 450 बसें लगाई गई हैं। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वे नए आपराधिक कानूनों को सबसे पहले लागू करने से हरियाणा को प्राप्त सकारात्मक परिणामों को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से देशभर के लोगों को बताएंगे। इससे पहले वे इन परिणामों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य स्थानों के लिए जिला प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए हैं। बिना पास वाले व्यक्तियों की चिन्हित स्थानों पर प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पुलिस की ओर से लोगों को लेकर आने वाली बसों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गृह मंत्री के कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान शहर में किसी भी प्रकार के ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। कुरुक्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी कंपनी या व्यक्तिगत ग्लाइडर या ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए पुलिस की ओर से रूट तय किया हुआ है। इस कार्यक्रम की कानूनी व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए बीएनएसएस 2023 की धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मार्ग, हेलीपेड क्षेत्र व उसके आसपास 75 मीटर के दायरे तक कोई भी वाहन खड़ा नहीं कर सकते। कार्यक्रम स्थलों की दो किलोमीटर परिधि के क्षेत्र में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, अग्नेय व किसी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल और केन का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed